Newsबड़ी खबरस्थानीय खबर

सादड़ी होने लगा राममय, मंदिरों में होने लगी सजावट व रोशनी, सुंदरकांड, भजन-कीर्तन व प्रभातफेरियों का हो रहा आयोजन

सादड़ी|  जैसे जैसे अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की तिथि निकट आती जा रही है वैसे वैसे सादड़ी नगरवासियों में उत्साह बढता जा रहा है, लोग रामकाज बिनु मोहि कहां विश्राम की तर्ज पर पूरे नगर को राममय बनाने में जुट गए हैं.

क्या बच्चे क्या बूढ़े, क्या स्त्री क्या पुरुष, क्या व्यापारी क्या किसान सब राम काज में लगे हुए हैं। नगर के प्रमुख मंदिरों व चौराहों की साफ-सफाई के बाद रोशनी से तथा फूलों से भव्य सजावट की जा रही है। गली मौहल्लों में केसरिया फर्रियां, पताकाएं व झंडे लगाएं जा रहे हैं, स्वागत द्वार लगाएं जा रहे हैं, बैनर होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। साथ ही अल सुबह नगर के विभिन्न वार्डों में प्रभातफेरियां निकाली जा रही है, श्रीराम जय राम जय जय राम के संकीर्तन कर रहे हैं व पुरुष व महिलाओं की भजन मंडलियां वाद्ययंत्रों के साथ श्रीराम के भजन बोलकर वातावरण को राममय बना रही है।

श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के विजय सिंह माली व धीरज सिंह ने बताया कि आज श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा निमित्त हदावा बस्ती वार्ड नं 15 में श्रीराम लक्ष्मण जानकी की झांकी सजाकर महिला मंडल ने हल्दी के गीत गाकर हल्दी कार्यक्रम संपन्न किया।इस अवसर पर जसराज गेहलोत, रुपाराम प्रजापत, मनीष सोनी, गोविंद सुथार, प्रतीक वैष्णव सुकनलाल, संदीप माली, मनीष, क्रिश, दक्ष उपस्थित रहे। लजुबेन, सुशीला सुथार, सरसों बाई, शांति बाई, कमला बाई, नयना, ललिता बाई, सुगनो बाई, मधु सुथार, खुशबू रावल, कंचन माली, देवी बाई, लीला, लीशा, गीता, मीना, पिंकी, अरुणा ने हल्दी गीत गाए।

सुंदरकांड पाठ का आयोजन संपन

माली ने बताया कि नगर के राणकपुर रोड स्थित वार्ड नं7 में अरविंद परमार व देवाराम के नेतृत्व में श्री भूतपिपली हनुमान जी सुंदरकांड परिवार द्वारा भव्य सुंदरकांड का आयोजन किया गया। लगभग तीन घंटे तक चले इस सुंदरकांड पाठ के बाद आरती उतारी गई तथा सभी को खीर का प्रसाद दिया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष नारायण राईका, भंवरलाल माली, रुपाराम देवासी, मोड़ा राम, रावा राम, जोगाराम, वीराराम, अचलाराम ने व्यवस्था में सहयोग किया। इस अवसर पर वार्डवासी व मातृशक्ति उपस्थित रही।

 

विशाल शोभायात्रा की तैयारी

माली ने बताया कि 21 जनवरी रविवार को भव्य व विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। गोविंद मीना, गणेश बावरी, कांतिलाल, हेमाराम, कानाराम, नगाराम, दिनेश मीणा, नारायण लाल, चंपालाल,सतीश जोशी, बबीता जाट, भोमाराम, दरगा राम, महेंद्र सुथार, पन्ना लाल गेहलोत, प्रकाश चौहान, मोहनलाल, अरविंद परमार, देवाराम, सुरेशपुरी, हस्तीमल, श्रवण माली, शिवलाल राईका, रुपचंद गेहलोत, गुलाब राम, छोगाराम भटनागर, कृष्ण कुमार कवाडिया, दिलीप मालवीय, विजय सैन, भंवर घांची, कपूर परिहारिया, प्रफुल्ल राव, सोहनलाल, मांगीलाल लूणिया, रामपाल सिंह, जोगेंद्र चोयल, विनोद मेघवाल, मगाराम हिंगड़, घीसुलाल जणवा, भीमाराम चौधरी, एडवोकेट संजय बोहरा, श्याम सैन, महेश शर्मा, दिलीप सोनी, संतोष जांगिड़, अनिल बोहरा, अमित सक्सेना, राजू पुरी आदि कार्यकर्ता लगे हुए हैं।


उल्लेखनीय है कि श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव समिति द्वारा नगर के सभी वार्डो में टोलियां बनाकर घर-घर अक्षत पहुंचाने के बाद सभी कार्यकर्ता रामकाज में अहर्निश जुटे हुए हैं।


यह भी पढ़े  चढेला शुभ हल्दी राम रघुराई के साथ श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा निमित्त हल्दी कार्यक्रम संपन्न


प्रभु श्रीराम: कुशल संगठन के आदर्श मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम, सबके राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button