देसूरी में मानव सेवा की मिसाल: 2 महिलाओं सहित 55 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

देसूरी। सेवा भारती की प्रेरणा से श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई (राजस्थान) एवं मारवाड़ एकता परिषद मुंबई (राजस्थान) के संयुक्त तत्वावधान में राजकमल वेडिंग हॉल प्रांगण, देसूरी में विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 2 महिलाओं सहित कुल 55 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल पेश की।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शिविर का शुभारंभ
रक्तदान शिविर का शुभारंभ जति श्री भगा बाबा, श्री आई माता वडेर नारलाई, लाल महाराज, मगना राम सीरवी, राजू वैष्णव, घीसुलाल सैन, भरत सीरवी, पुखराज जनवा, डॉ. रूपसिंह चारण एवं दिलीप सोनी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

आयोजकों ने बताया—रक्तदान सबसे बड़ा दान
मंडल आयोजक नरेंद्र परमार ने बताया कि यह शिविर समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है, इससे किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है।”
श्री भगवान महावीर ब्लड बैंक की रही सराहनीय सेवा
शिविर में श्री भगवान महावीर ब्लड बैंक की टीम द्वारा पूरी चिकित्सकीय व्यवस्था और सुरक्षित रक्त संग्रह की जिम्मेदारी निभाई गई, जिससे रक्तदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।
इन स्वयंसेवकों ने निभाई अहम भूमिका
शिविर को सफल बनाने में जिगर वाघेला, तपेश वाघेला, अशोक पूरी, हरि ओम पूरी, घनश्याम टेलर, महावीर गर्ग, अजय पूरी, ललित वैष्णव, एडवोकेट पंकज, दुर्गेश वैष्णव, युवराज सिंह चौहान, निलेश वैष्णव, दिव्येश माधव, रोहित सोनी, दिवाकर शर्मा, गजेंद्र वैष्णव, अशोक वाघेला, अमित बिरावत, हरि ओम जनवा, नरेश वर्मा, भावेश परमार और कल्पेश वैष्णव का विशेष योगदान रहा।
समाज में बढ़ी रक्तदान के प्रति जागरूकता
इस रक्तदान शिविर के माध्यम से न केवल जरूरतमंदों के लिए रक्त संग्रह हुआ, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का मजबूत संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम की चारों ओर सराहना हो रही है।















