पालरा में श्रीमद् भागवत कथा का पोस्टर विमोचन, 4 से 10 अप्रैल तक होगा भव्य आयोजन

भीलवाड़ा | सत्यनारायण सेन | लूनिया टाइम्स न्यूज
ग्राम पालरा में आगामी 4 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कथा आयोजन के प्रचार-प्रसार के तहत ग्रामवासियों द्वारा आज Charbhuja Nath भगवान के सान्निध्य में पोस्टर विमोचन किया गया।
इस अवसर पर गांव के लोगों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को कथा में शामिल करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया। ग्रामवासियों ने बताया कि आयोजन की जानकारी देने के लिए गांव-गांव पोस्टर लगाए जाएंगे तथा घर-घर चावल देकर लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा।
धार्मिक आयोजन में कथा का वाचन Premnarayan Ji Maharaj (मालवा, मध्यप्रदेश) द्वारा किया जाएगा। उनके मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने के लिए आसपास के कई जिलों से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
आयोजकों के अनुसार इस कथा में मालवा, कोटा, झालावाड़, भीलवाड़ा, हनुमानगढ़ और राजसमंद सहित कई क्षेत्रों से श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचेंगे। इसे लेकर गांव में उत्साह का माहौल है।
ग्रामवासियों ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी लोग मिलकर व्यवस्थाओं में जुट गए हैं और कथा स्थल की तैयारियां भी प्रारंभ कर दी गई हैं। धार्मिक वातावरण के बीच गांव में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है।













