Short NewsLocal News

बाली उप कारागृह में पिपलेश्वर महादेव महिला मंडल की ने कैदियों को भेंट की परात

राकेश चौहान, बाली

बाली उप कारागृह में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में व पिपलेश्वर महादेव महिला मंडल की तरफ से कैदियों को परात भेंट की गई।

कार्यक्रम में नगर के ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बीके स्नेहा बहिन ने कहा कि आए दिन कैदियों के लिए दिनचर्या ने काम आने वाली विभिन्न सुविधाओं की व्यवस्था समाज सेवियों के द्वारा की जाती है। उसी को नजर में रखते हुए परात भेंट की गई। जेलर कमला चौहान ने ब्रह्माकुमारी परिवार व महिला मंडल का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर पिपलेश्वर महादेव महिला मंडल की सहयोगिता संतोष भारती, सीता कंवर, पुष्पा कवर, दुर्गा देवी, शान्ति देवी, डुंगर पूरी, शारदा देवी, मुख्य प्रहरी कानाराम, प्रहरी खुशी राम सहित कारागृह के कर्मचारी मौजूद थे।

 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button