Newspolitics

सादड़ी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण कर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PRIME MINISTER NARENDRA MODI) के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत सादड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविन्द मीणा के नेत्तृत्व में कार्यकर्ताओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों को फल वितरण कर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस उत्साह से मनाया गया.
वार्ड परिसर में मरीजों को फल वितरण के दौरान मरीजों की कुछलक्षेम पूछते कार्यकर्ता

मंडल अध्यक्ष गोविन्द मीणा ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर देश भर में कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के रूप में रक्तदान शिविर, मरीजों में फल वितरण और कई तरह के सेवा कार्य कर मोदीजी का जन्मदिवस मना रहे हैं। पूरी दुनिया के प्रमुख नेताओ ने आज प्रधानमन्त्री मोदी का 73वां जन्मदिन उनको शुभकामनाए देकर मनाया है.

प्रधानमन्त्री मोदी के प्रशंसकों के लिए यह अवसर किसी खास मौके से कम नहीं था। मोदीजी को जन्मदिन पर बधाई देने के लिए नरेन्द्र मोदी ऐप का कार्यकर्ताओ द्वारा जमकर इस्तेमाल किया गया। ऐप में वीडियो और टेम्पलेट के माध्यम से बधाई प्रेषित करने की व्यवस्था की गई थी। फेसबुक पर NARENDRA MODI हेस टेग का 52 लाख लोगो ने उपयोग किया।

सादड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में फल वितरण करने में नगर पालिका उपाध्यक्ष हीराराम जाट, मंडल अध्यक्ष गोविंद मीणा, अधिवक्ता संजय बोहरा, भाजपा जिला मंत्री दिलीप सोनी, इब्राहिम शमा, पार्षद नारायण राव, नरेश परमार, विमल त्रिवेदी, अधिवक्ता विनोद मेघवाल, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष सुरेशपुरी गोस्वामी, मंडल महामंत्री मनोहर सुथार, पन्नालाल माली, प्रफुल सिंह, यशवंत लोहार, विनायक बोहरा, मुस्ताक खान, कालूराम हिरागर सहित कई कार्यकर्ताओ की मौजूदगी रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button