Breaking NewsNational NewsNews

सुमेरपुर कस्बे में आवारा पशुओं ने मचाया आतंक,सांड ने महिला को किया घायल

पालिका कार्यालय की चंद दूरी पर सांड ने महिला पर किया हमला गंभीर आई चोट, लोगों ने बचाई महिला की जान, पहुंचाया अस्पताल, आवारा पशुओ के आतंक से पालिका का आज ही ध्यान किया था आकर्षित, समस्या पर प्रशासन मौन

सुमेरपुर ब्यूरो चीफ

पुखराज कुमावत

सुमेरपुर| कस्बे में आवारा पशुओं का आतंक मंडरा रहा है और लोगों पर जानलेवा हमला किया जा रहा है। कस्बे की विभिन्न सड़कों और मुख्य चौराहों पर आए दिन आवारा पशुओं ने आतंक मचाया हुआ है। सोमवार को सुमेरपुर में एक आवारा सांड ने एक महिला पर हमला करके उसे बुरी तरह घायल कर दिया। वहां राह चलते लोगों ने घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। सांड के हमले से घायल महिला के लेफ्ट हाथ फैक्चर हो गया तथा मुंह पर गंभीर चोटे आई।

पालिका की चंद दूरी पर सांड ने किया हमला

दरअसल नगरपालिका की चंद दूरी पर कल्याण बुक के पास में सर्किल पर आवारा सांड ने लहरी देवी निवासी सेवाड़ी उम्र 40 वर्ष के पीछे से हमला बोल दिया,इस दौरान बुरी तरह महिला घायल हो गईं। घायल महिला ने बताया कि सोमवार दोपहर अपने काम के लिए सुमेरपुर आई थी जहां कल्याण बुक नगरपालिका रोड पर पीछे से आवारा सांड ने उस पर हमला कर दिया,हमले से वह जमीन पर गिर गई। जब वह उठने लगी तो आवारा सांड ने सींग से हमला करता रहा, वहां मौजूद लोगों ने उसकी जान बचाई,जिससे महिला मौत के मुंह से बाल बाल बची। महिला के चिल्लाने पर सड़क मार्ग से गुजर रहे महेंद्र कुमावत ने बड़ी मुश्किल से महिला को आवारा सांड से बचाया और कुमावत ने महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हमले में महिला के एक हाथ फैक्चर हो गया और मुंह पर जख्म गहरे होने के कारण टांके लगाए गए हैं। इलाज के लिए महावीर भगवान रेफर किया गया।

WhatsApp Image 2024 02 12 at 21.45.36 1

सांड ने मचाया आतंक,महिला को किया घायल

सुमेरपुर कस्बे में आवारा पशुओं का इतना खतरनाक बोलबाला हो गया है कि लोगों का अब राह चलना मुश्किल हो गया है। मुख्य सड़कों से लेकर कस्बे की गलियों में बेसहारा आवारा पशुओं का आतंक फैला हुआ है जो आमजन के लिए मौत का दावत बना हुआ है। नगर पालिका की कुछ दूरी पर सांड ने एक महिला पर हमला बोला जिससे गंभीर रूप से घायल हुई। शहर वासियों के साथ आम जनता की इस पीड़ा को लेकर बीते कल समाचार के जरिए नगर पालिका प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन इस पर पालिका कार्रवाई करने की बजाय कोई प्रतिक्रिया देने को तैयार नहीं है। घायल महिला के परिजन नगर पालिका कार्यालय पहुंचे जहां खरी खोटी चुनाई और अध्यक्ष ब अध्यक्षा पति ने आश्वस्त किया।

यह भी पढ़े   प्रजापति कुम्भकार‌ समाज के सामुहिक विवाह में 11 जोड़े बने हमसफर

WhatsApp Image 2024 02 12 at 10.30.24

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button