अनदेखी: पावा में ट्रांसफार्मर जलने से तीन दिन से अंधेरें में डूबीं बावरियों की ढाणी, लोग परेशान

- सुमेरपुर
उपखंड क्षेत्र के पावा गांव की बावरियों की ढाणी में निवासरत करीब 200 घरों में पिछले तीन दिनों से अंधेरा साया हुआ है ।
डिस्काॅम के अधिकारियों की अनदेखी के चलते लोग भीषण गर्मी में परेशान है । ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार लाइनमैन, कनिष्ठ अभियंता कोसेलाव को समस्या बताई है कि बावरियों की ढाणी में करीब 200 घर होने से लोड अधिक है इसलिए दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएं । जिससे की बार-बार डीपी जलने की समस्या से नहीं जूझना पडे । बावजूद इसके जिम्मेदार इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं ।
इसका नतीजा यह कि बार-बार डीपी जल रही है और ढाणी के लोगों को हर बार अंधेरे में रहना पड़ रहा है । ग्रामीणों की मांग है कि ढाणी में दो डीपी लगाई जाए ताकि लोड मेंटेन हो सके । और ढाणियां भी गांवों की तरह रोशन रह सके । नया ट्रांसफार्मर कब तक आएगा इसको लेकर कोई जानकारी डिस्काॅम अधिकारियों के पास नहीं है । ऐसे में लोग परेशान और दुखी हैं ।

गहराया पेयजल संकट –
बिजली बंद रहने से बावरियों की ढाणी में पेयजल संकट गहरा गया है । लोग दूर-दूराज से पानी लाने को मजबूर है ।
इनका कहना है –
बार-बार ट्रांसफार्मर जल रहे हैं फिर भी डिस्काॅम के अधिकारी लोड मेंटेन के लिए दो डीपी लगाने को तैयार नही है जिससे आए दिन ढाणी के लोगों को अंधेरे में ही रहना पड़ रहा है ।
- भंवरलाल हिरागर , ग्रामीण बावरियों की ढाणी पावा
- डीपी जलते ही मैंने यहां से सहायक अभियंता तखतगढ़ को रिपोर्ट बनाकर भेज दी थी ।
- अजयपालसिंह चौहान , कनिष्ठ अभियंता डिस्काॅम कोसेलाव ।











