News

चांदनी चौक में सांसद प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में विराट तिरंगा यात्रा, देशभक्ति का उमड़ा सैलाब

  • IMG 20250805 WA0014

मुंबई/ललित दवे। चांदनी चौक की ऐतिहासिक गलियां सोमवार को देशभक्ति के रंग में रंग गईं, जब सांसद एवं कैट (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में विराट तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में व्यापारी, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

यात्रा की शुरुआत दत्तात्रेय आश्रम से हुई, जहां विजय राम महाराज के सानिध्य में कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” के नारों के साथ रैली को रवाना किया। रैली लालकिले की प्राचीर के नीचे से होकर फतेहपुरी क्लॉथ मार्केट तक पहुंची। रास्ते में चांदनी चौक जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद गर्ग, जिला प्रभारी राजेश भाटिया, दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर एवं यासिर जिलानी, जिला संयोजक गोपाल गर्ग, मदन अग्रवाल, जिला महामंत्री राजा खारी, निगम पार्षद विकेश सेठी, श्रीमती रेनू अग्रवाल, सुशील जौंटी, कमल बिगड़ी, मनोज जिंदल सहित कई सामाजिक और व्यापारी संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए।

लगभग 30 संस्थाओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया, जिनमें चाँदनी चौक व्यापारी परिषद, चाँदनी चौक नागरिक मंच, दिल्ली मरकनटाइल एसोसिएशन, दिल्ली इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन, दिल्ली किराना कमेटी और नई सड़क ट्रेडर्स एसोसिएशन प्रमुख रहे। स्वागत स्थलों पर मंच सजाए गए और जगह-जगह फूल बरसाए गए।

पूरा चांदनी चौक तिरंगे की छटा से सराबोर था। सजे-धजे बैंड, ढोल-ताशे, शहनाई और तुरही की धुनों ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया। सड़क के दोनों ओर और इमारतों की छतों पर तिरंगे लहराते रहे, जबकि भीड़ देशभक्ति के नारों से गूंज उठी –

“हर गली–हर मोहल्ला, हर दिल में तिरंगा लहराए”
“तिरंगा आन भारत की–तिरंगा शान भारत की”
“भारतीय सामान–हमारा स्वाभिमान”

यात्रा को संबोधित करते हुए प्रवीन खंडेलवाल ने कहा, “यह मात्र शोभायात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गहरे सम्मान और अटूट निष्ठा का प्रतीक है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे ‘भारतीय सामान – हमारा स्वाभिमान’ अभियान को नई ऊर्जा देने वाला कदम है।” उन्होंने कहा कि मोदी न केवल बड़े और दूरगामी फैसले लेते हैं, बल्कि उन्हें सटीक और प्रभावी ढंग से लागू करने की क्षमता भी रखते हैं, जिस कारण भारत की ताकत को आज पूरा विश्व मान रहा है।

खंडेलवाल ने बताया कि देशभर के व्यापारी इस अभियान से जुड़कर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दे रहे हैं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे रहे हैं। उनके अनुसार यह आंदोलन केवल आर्थिक सशक्तिकरण नहीं, बल्कि भारत के गौरव, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता के पुनर्जागरण का प्रतीक है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button