National Newsभीलवाड़ा न्यूज

भाजपा महिला मोर्चा की नारी शक्ति वंदन पदयात्रा रैली का हुआ आयोजन

  • भीलवाड़ा, पेसवानी

भाजपा महिला मोर्चा भीलवाड़ा के द्वारा नारी शक्ति वंदन मैराथन आयोजन के तहत आज शक्ति वंदन पदयात्रा रैली का आयोजन हुआ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

इस अवसर पर मेवाड़ा ने बताया कि केंद्र में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है इन 10 सालों में मातृशक्ति सशक्त हुई है एवं भारत की अर्थव्यवस्था की प्रमुख सूत्रधार बनी है भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में बालिकाओं एवं महिलाओं की प्रमुख भूमिका रही है 33% महिलाओं का आरक्षण, लखपति दीदी सहित मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं से नारी शक्ति सशक्त हुई है शक्ति वंदन कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल के सानिध्य में आयोजित हुई.

WhatsApp Image 2024 03 05 at 18.27.29

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी में जानकारी देते हुए बताया कि शक्ति वंदन पदयात्रा रैली महिला मोर्चा के माध्यम से आज साय प्रमुख बाजार अंबेडकर सर्किल से सरकारी दरवाजा, गोलप्याउ चौराहा, बालाजी मार्केट होते हुए सूचना केंद्र चौराहा पर संपन्न हुई शक्ति वंदन पदयात्रा में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, विभिन्न एनजीओ की महिलाएं नारे लगाती हुई सम्मिलित हुई. शक्ति वंदन पदयात्रा के दौरान भाजपा महिला मोर्चा ने मोबाइल पर मोदी के नमो ऐप का डाउनलोड भी करवाया।


यह भी पढ़े   भीलवाड़ा की आरू नामा भारत का प्रतिनिधत्व करने के लिए जापान रवाना, जापान ईस्ट एशिया नेटवर्क ऑफ एक्सचेंज फॉर स्टूडेंट एंड यूथ कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल आचार्य ,जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह मोटरास,गोपाल तेली, मुकेश चेचानी, कार्यक्रम संयोजक ईन्दू बंसल ,मीनाक्षी नाथ, महिला मोर्चा महामंत्री सुमित्रा पोरवालस मंजू चेचानी, प्रतिभा माली ,मधु शर्मा, सुलक्षणा शर्मा ,रेखा शर्मा, नेहा नागर, ईन्दू टॉक ,अनीता शर्मा, मधुबाला कंवर ,रेनू शर्मा, बबीता अग्रवाल ,निशा जैन, शारदा शर्मा, पुष्पा राघव ,एकता गहलोत ,रेखा शर्मा ,ज्ञानवती, गंगा प्रजापत, उज्ज्वला, सावित्री शर्मा, शिप्रा वैष्णव, सोनम, मानसा देवी, पुष्पा सिह,माया शर्मा ,कौशल्या कवर, आयुषी, सोनाली ,कौशल्या, गुनगुन, पुष्पा लोहानी ,कविता, कलावती लक्ष्मी ,मंजू ,सोनल ओझा, ममता कंवर ,रेखा टेलर, विजया त्रिपाठी ,निशा इसरानी, शोभा जैन, संजू तेली अनूप कंवर, मौसमी, रतन देवी, श्याम शर्मा रैली में शामिल थे.

WhatsApp Image 2024 02 26 at 15.15.21
उल्लेखनीय है की नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तत्वाधान तीन दिवसीय आयोजन प्रदेश के सभी जिलों सहित पंचायत स्तर पर किये जा रहा है.

 

मूलचन्द पेसवानी शाहपुरा

जिला संवाददाता, शाहपुरा/भीलवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button