राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खिमेल में हुआ शिक्षक दिवस का आयोजन

- रानी।
रानी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खिमेल में शिक्षक दिवस का आयोजन प्रधानाचार्य गजेंद्र कुमार टेलर की अध्यक्षता में किया गया कार्यक्रम प्रभारी सरोज पुरी ने बताया कि इस अवसर पर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं जीवनी पर भाषण प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लिया

अध्यापिका वैष्णव पंकज कुमारी राकेश कुमार रमेश कुमार एवं राजाराम ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व कृतित्व एवं उनकी जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालकर उनके बताए हुए रास्तों पर चलकर उनके गुणों को अपने जीवन में अपनाने पर बल दिया इस अवसर पर भामाशाह चंद्रप्रकाश पुत्र मांगीलालजी सुथार द्वारा विद्यालय में इनवर्टर मय बैटरी की व्यवस्था करने पर विद्यालय परिवार की ओर से भामाशाह का आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम का संचालन शिक्षक भगवत कुमार ने किया













