शाहपुरा न्यूज

शाहपुरा में राजपुत युवा शक्ति ने धुमधडाके व आतिशबाजीयो के साथ महाराणा प्रताप जयंती मनाई

  • बनेडा

परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit


वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जय जैसे नारों से आसमान हुआ गुंजायमान


नगर परिषद शाहपुरा में अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक, 9 मई शुक्रवार को मेवाड़ के शासक महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। नरेंद्र सिंह खंगारोत ने बताया की हर साल दो बार महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जाती है। पहली अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक 9 मई को और दूसरी हिंदू पंचांग के अनुसार। हिंदू पंचांग के मुताबिक, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को महान वीर योद्धा महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था। महाराणा प्रताप ने मुगलों के खिलाफ युद्ध लड़े। मुगल सम्राट अकबर को रणभूमि में कई बार टक्कर दी।

IMG 20250509 WA0003

महाराणा प्रताप ने अकबर के सामने कभी घुटने नहीं टेके, इसके एवज में वह परिवार संग जंगलों में भटके। उनके शौर्य और वीरता की कहानी इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। ऐसे में महाराणा प्रताप की जयंती के मौके राजपुत युवा शक्ति ने प्रताप स्मारक गार्डन पहुंचकर वीर शिरोमणि श्री महाराणा प्रताप को माल्यार्पण कर तिलक वंदन व आतिशबाजी कर गुंजायमान नारों के साथ प्रताप जयंती मनाई गई।

इस मौक़े पर परमजीत सिंह भोपालपुरा, देवेंद्र सिंह झांतल, देवेंद्र सिंह बल्दरखा, युवराज सिंह ढोकलिया, श्याम सिंह नाहरगढ़, जय सिंह गढ़ी का गांव,शिवराज सिंह मेवदा, पृथ्वीराज सिंह शिवपुरी, हेमेंद्र सिंह भटेडा, सिंटू सिंह अगरिया, देवराज सिंह मेवदा,विक्रम सिंह अगरिया, हैप्पी बन्ना साकरिया, राजवीर सिंह पिपलाज, देवराज सिंह भटेडा, परमेश्वर दमामी सरदार नगर रिषि बन्ना, विजेन्द्र बन्ना आदि मौजूद रहे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button