टुंडी न्यूजझारखंड

सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण प्रदेश प्रभारी द्वारा होली एवं रमज़ान पर्व पर मिलन समारोह सह इफ्तार पार्टी का आयोजन

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी—दीपक पाण्डेय — सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण के प्रदेश प्रभारी सह सी आई डी के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद हुसैन के द्वारा आज़ बुधवार टुण्डी प्रखंड के सुन्दरपहाडीं गांव स्थित महतो होटल परिसर में होली सह रमज़ान तथा इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया जिसमें सभी देशवासियों को होली और रमज़ान पर्व को भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का अपील किया।

सर्वप्रथम मोहम्मद जाहिद हुसैन के द्वारा सभी अतिथियों को होली के मद्देनजर अबीर गुलाल लगाकर साथ ही मिठाई भेंटकर भाईचारे का संदेश देते हुए रमज़ान के पूर्व संध्या पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जिसमें टुण्डी प्रखंड के अलावा कई और प्रखंडों से आएं लोग इफ्तार पार्टी में शामिल हुए आगे मोहम्मद जाहिद हुसैन ने दोनों पर्वों पर सभी देशवासियों के लिए अमन-चैन की दुआएं अर्ज करने के बाद बधाई दिया।

मौके पर मोहम्मद जाहिद हुसैन उनके निजी सचिव मोहम्मद सफी साहब,जे के एल एम की महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा डिंपल चौबे, शिक्षक नेता सुशील पाण्डेय,कमारडीह मुखिया जयनारायण मंडल, लछुरायडीह मुखिया प्रतिनिधि सुभाष प्रसाद साव, रामपुर मुखिया लक्ष्मी रजक, भाजपा नेता निमाई चन्द्र सिंह, कांग्रेस नेता अब्दुल मजीद अंसारी, अशोक महतो,निलांबर रजवार, अहमद अंसारी, सुखदेव महतो, समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button