Religious
अनंताय नमः से गूंजा श्रीमाली ब्राह्मण सेवा मंडल कार्यालय

- मुंबई
श्री गोडवाड़ श्रीमाली ब्राह्मण सेवा मंडल मुंबई में अनंत चतुर्दशी की महापूजा और कथा धूमधाम से संपन्न हुई। अध्यक्ष राजेश जोशी, सचिव अरविंद ओझा और कोषाध्यक्ष हितेश दवे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया।

कथा वाचक महाराज नरोत्तम जी मुंडारा ने भक्तिमय कथा वाचन किया और सामूहिक आरती का आयोजन हुआ। समाजजन ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने में सहयोग किया।













