State NewsNational NewsNewsReligious

अबू धाबी में ‘बी.ए.पी.एस.हिन्दू मंदिर उद्घाटन समारोह में सनातन संस्था के संतों की वंदनीय उपस्थिति

इस्लामिक देश में हिन्दू मंदिर का निर्माण होना, वैश्विक हिन्दू राष्ट्र निर्माण का शंखनाद है ! - श्रीसत्शक्ति (श्रीमती) बिंदा सिंगबाळजी, सनातन संस्था

अबू धाबी – कुछ दिन पूर्व ही भारत में अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ एवं रामलला की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा का भव्य समारोह अखिल विश्व ने अनुभव किया। अब यु..जैसे इस्लामिक देश में भी बी..पी.एसहिन्दू मंदिर का निर्माण हुआ है। यह एक प्रकार से वैश्विक हिन्दू राष्ट्र के निर्माण का शंखनाद हैैऐसा प्रतिपादन श्रीसत्‌शक्ति (श्रीमतीबिंदा नीलेश सिंगबाळजी ने किया। अबू धाबी के मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात वे ऐसा बोल रही थीं।

Shri SatShakti Shri ChitShakti BAPS Abhishek in AbuDhabi
बाएं से सनातन संस्था के उत्तराधिकारी श्री सत्शक्ति (श्रीमती) बिंदा सिंगबाळ एवं श्री चित्शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळ द्वारा भगवान स्वामीनारायण का अभिषेक

       इस समय श्रीचित्‌शक्ति (श्रीमतीअंजली गाडगीळजी ने कहा, ‘पिछले कुछ शतकों में भारत के हिन्दू मंदिरों पर आक्रमण हुएमंदिर नष्टभ्रष्ट किए गएअब भारत की वह सभी वास्तू पुनः एकबार कानूनन मार्ग से संघर्ष कर हिन्दू समाज को प्राप्त हो रही हैं। उन स्थानों पर मंदिरों का निर्माण हो रहा है। इतना ही नहींअपितु अब इस्लामी देशों में हिन्दू मंदिरों की निर्मिति होने लगी है। हिन्दू धर्म की महानता काल के अनुसार पूरे विश्व में फैल रही है। यह कालचक्र हैउसे कोई रोक नहीं सकता। भारत विश्वगुरुपद की ओर अग्रसर हो रहा है। इसी का यह द्योतक है।

WhatsApp Image 2024 02 13 at 13.01.28

       पश्चिम एशिया का सबसे बडा हिन्दू मंदिर ‘बी..पी.एसहिन्दू मंदिर’ का उद्घाटन 14 फरवरी को भारत के प्रधानमंत्री मानरेंद्र मोदीजी के करकमलों से हुआ। इस उपलक्ष्य में मंदिर द्वारा 15 फरवरी को आयोजित ‘हार्मनी’ कार्यक्रम में सनातन संस्था की ओर से सच्चिदानंद परब्रह्म डॉआठवलेजी की आध्यात्मिक उत्तराधिकारिणी श्रीसत्‌शक्ति (श्रीमतीबिंदा सिंगबाळजी एवं श्रीचित्‌शक्ति (श्रीमतीअंजली गाडगीळजी की वंदनीय उपस्थिति का लाभ हुआ। मंदिर के पदाधिकारी श्रीरवींद्र कदम ने अक्टूबर 2023 में मंदिर की ओर से उद्घाटन समारोह का निमंत्रण भेजा था। मंदिर के प्रमुख महंत स्वामी महाराज की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में हरिद्वार के आखाडा के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंदजी ‘प्रमुख अतिथि’ के रूप में उपस्थित थे। स्वामी ब्रह्मविहारीदास महाराजजी ने स्वागतपर भाषण दिया।


यह भी पढ़े   सेवा भारती कोटा महानगर के तानाजी नगर के सोगरिया में आयोजित हुआ बाल संस्कार केंद्र का वार्षिक उत्सव


सनातन संस्था के ३ गुरुओं के नाम पर मंदिर के निर्माणकार्य के लिए 3 ईंटें अर्पण !

                         जुलाई 2022 में श्रीचित्‌शक्ति (श्रीमतीअंजली गाडगीळजी अनुसंधान के निमित्त संयुक्त अरब अमिरात की यात्रा पर थीं। उस समय वह ‘बी..पी.एसहिन्दू मंदिर’ भी गईं थी एवं निर्माणकार्य का ब्योरा लिया थासाथ ही सनातन संस्था के 3 गुरुओं के नाम पर (सच्चिदानंद परब्रह्म डॉआठवलेश्रीसत्शक्ति (श्रीमतीबिंदा सिंगबाळजी एवं श्रीचित्‌शक्ति (श्रीमतीअंजली गाडगीळजी के नाम परमंदिर के निर्माणकार्य के लिए ३ ईंटें पूजन कर अर्पण की थीं। 

यह भी पढ़े    IPS सुधीर जोशी ने किया पदभार ग्रहण, चित्तौड़गढ़ जिले में लिया चार्ज

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"
Back to top button