अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर रानी में भाजपा मंडल ने दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

संवाददाता: भरत जीनगर, रानी स्टेशन। रानी कस्बे में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव, नगरपालिका उपाध्यक्ष डालचंद चौहान एवं एससी मोर्चा अध्यक्ष सवाराम मेघवाल के सानिध्य में लाल चौक, प्रताप बाजार में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया तथा मोमबत्तियाँ एवं दीपक जलाकर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। कार्यक्रम स्थल पर “बाबा साहब अमर रहें” एवं “जय भीम” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष एवं उनके संविधान निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार डॉ. अम्बेडकर ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम में बिजोवा मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह राजपुरोहित, बी.एल. भाटी, पार्षद ललित सोनी, पार्षद जोधाराम कुमावत, पार्षद पदम सिंह राठौड़, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष चेतन सुथार, पवन मेवाड़ा, जयंतीलाल जैन, राहुल सोनी, जगदीश खारवाल, रोहित वैष्णव, कुंदन सिंह राजपुरोहित, मांगीलाल रांगी, अशोक माली, मोंटू सोलंकी, रामलाल प्रजापत, तेजाराम, मदनलाल गौतम, आशीष जांगिड़ सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह का उद्देश्य समाज में बाबा साहब अम्बेडकर के विचारों एवं सिद्धांतों को फैलाना और युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
You explained this wonderfully!
site
Nicely put, Cheers!
casino en ligne
With thanks. A lot of content!
casino en ligne
Thank you! I appreciate it!
casino en ligne
You said it very well!
casino en ligne
Nicely put, Appreciate it.
casino en ligne
Excellent forum posts, Regards.
casino en ligne
Information certainly applied.!
casino en ligne
You expressed it well!
casino en ligne
You actually mentioned this very well.
casino en ligne