News

अर्द्धरात्रि गज़राज महाराज पहुंचे तिलैयबेडा़ गांव घर के अलावा अनाज की भारी क्षति का अनुमान

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

  • टुण्डी

टुण्डी प्रखंड के दक्षिणी हिस्से बेगनरियां पंचायत क्षेत्र के तिलैयबेडा़ गांव में उस समय अफ़रा-तफ़री मच गया जब लोग घनघोर निद्रा में सो रहे थे तभी अचानक जंगली हाथियों द्वारा ताबड़तोड़ तांडव मचाया जाने लगा जब प्रत्यक्षदर्शियों ने देखा तो हाय-तौबा मच गई।गजराज महाराज ने आव देखा न ताव अनाज के खोज में घरों को गिराना प्रारंभ कर दिया और अनाज मिला तो अपना आहार बनाना शुरू कर दिया।

WhatsApp Image 2026 01 10 at 7.12.08 PM 1 WhatsApp Image 2026 01 10 at 7.12.08 PM

झामुमो नेता सह समाजसेवी सुरेन्द्र सोरेन ने हिंदी दैनिक झारखंड जागरण को आपबीती बताई जिसके उल्लेख किया गया मात्र एक जंगली हाथी ने कुल तीन घरों को क्षतिग्रस्त किया है क़रीब तीनों मन यानि एक क्विंटल धान का फ़सल चट कर गया। भुक्तभोगी पूरन बेसरा,लुथुया टुडू, शिवलाल मुर्मू के घरों को फिलहाल क्षति पहुंचाया गया है और अनाजों की बर्बादी की सुचना प्राप्त हुआ है। घटना की खबर पर स्थानीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने घटना को लेकर दुःख व्यक्त किया है और हरसंभव मदद करने की बातें कही हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button