News

अ भा समन्वय बैठक में संघ शताब्दी, पंच परिवर्तन, शिक्षा नीति एवं सामाजिक विकास पर चर्चा

जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और संघ प्रेरित संगठनों के अखिल भारतीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय समन्वय बैठक आज जोधपुर में आरंभ हुई। बैठक का शुभारंभ प. पू. सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और मा. सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन के साथ किया गया।

बैठक में संघ के सहसरकार्यवाह, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्र सेविका समिति, सक्षम, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, भारतीय जनता पार्टी, वनवासी कल्याण आश्रम और सीमा जागरण मंच के प्रमुख पदाधिकारी एवं संगठन मंत्री उपस्थित रहे। बैठक परिसर को रानी अबक्का और हल्दीघाटी द्वार के माध्यम से प्रवेश रचना और मीरा बाई एवं अमृता देवी की रंगोली से सजाया गया।

FB IMG 1757161941381

FB IMG 1757161936637 FB IMG 1757161931675

मुख्य चर्चा विषय:

बैठक में संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम, पंच परिवर्तन (सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल जीवन, स्व आधारित रचना, नागरिक कर्तव्य पालन), राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रयास और जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक विकास पर चर्चा हुई। साथ ही वर्षभर के कार्यों एवं अनुभवों का आदान-प्रदान किया गया।

बैठक का उद्देश्य अनुभव साझा करना, दिशा-निर्धारण और समन्वय सुनिश्चित करना है। यह बैठक 7 सितंबर को समाप्त होगी।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button