News

आखरिया बस्ती सादड़ी का पथ संचलन कल, सभी तैयारियां पूरी


सादड़ी 6अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर नगर की आखरिया बस्ती में मंगलवार सायं 4 बजे पथसंचलन होगा।

नगर कार्यवाह राजेश देवड़ा ने बताया कि स्थानीय नगर की आखरिया बस्ती का पथ संचलन कल सायं 4बजे आज़ाद मैदान से प्रारंभ होकर नई आबादी होते हुए मुख्य बाजार, नाईवाडा होते हुए रामधुन चौक गांछवाडा आखरिया चौक होते हुए आजाद मैदान में संपन्न होगा जहां जिला प्रचारक नारायण लाल का पाथेय मिलेगा।

Rssflag

देवड़ा ने बताया कि पथसंचलन की तैयारियों को लेकर अंतिम रूप दे दिया गया है। आखरिया बस्ती के सभी स्वयंसेवक पर संचलन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि संघ ने सादड़ी नगर को 5 बस्तियों में बांट कर प्रतिदिन एक बस्ती का पथ संचलन निकालने की योजना बनाई है। संघ शताब्दी वर्ष को लेकर स्वयंसेवकों में उत्साह देखा जा रहा है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button