आचार्य बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, दी लंबी उम्र और राष्ट्र सेवा की शुभकामनाएं
एकल अभियान सिरोही द्वारा पिंडवाड़ा थाने व डिप्टी ऑफिस में रक्षाबंधन उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

पिंडवाड़ा (सिरोही)। एकल अभियान संभाग राजस्थान, भाग हल्दीघाटी, अंचल सिरोही के संच पिंडवाड़ा में रक्षाबंधन का पर्व अंचल योजना अनुसार पुलिस थाना पिंडवाड़ा एवं डिप्टी ऑफिस पिंडवाड़ा में बड़े ही सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर एकल की आचार्य बहनों द्वारा थाना अधिकारी एवं समस्त स्टाफ को तिलक कर रक्षा सूत्र बांधा गया और उनकी दीर्घायु, सुरक्षा और राष्ट्र सेवा में सफलता की मंगलकामनाएं दी गईं।
अधिकारीगण रहे उपस्थित, एकल अभियान की सराहना
इस आयोजन में थाना अधिकारी भंवरलाल चौधरी, प्रभु राम, एएसआई ममराज विश्नोई, राजेन्द्र सिंह, चूनाराम, मय स्टाफ सहित थाना व डिप्टी ऑफिस के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

सभी ने एकल आचार्य बहनों द्वारा किए गए इस आत्मीय आयोजन की सराहना की और रक्षा बंधन जैसे पर्व को सामाजिक सद्भाव और एकता का प्रतीक बताया।
संगठन ने लिया सामाजिक सरोकार का संकल्प
संच समिति अध्यक्ष प्रकाश रावल ने इस अवसर पर एकल अभियान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा:
“हम सभी सामाजिक एकता, राष्ट्र सुरक्षा, महिला सम्मान और नशामुक्ति के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
एकल अभियान का संक्षिप्त परिचय
कार्यक्रम के दौरान अंचल प्रशिक्षण प्रमुख भरत कुमार एवं सच प्रमुख चोपाराम ने एकल अभियान के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, संस्कृति और सेवा के लिए चल रही गतिविधियों की जानकारी दी।
अंचल प्राथमिक प्रशिक्षक प्रमुख भरत कुमार ने बताया कि
“एकल अभियान न केवल शिक्षा का माध्यम है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में सामाजिक चेतना जागृत करने वाला आंदोलन है।”
इस आयोजन में सभी आचार्य भाई-बहन सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाया।













