News
आध्यात्मिक साधना से उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वसंत विजयानंद गिरी महाराज ने कराए सनातन चेतना के दिव्य दर्शन

आध्यात्मिक साधना से उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
साधना से समृद्धि की कामना लिए उमड़ा जन सैलाब, वसंत विजयानंद गिरी महाराज ने कराए सनातन शक्ति के दर्शन
पाली। अणुव्रत नगर के विशाल मैदान के प्रांगण में कृष्ण गिरी पीठाधीश्वर वसंत विजयानंद गिरी महाराज की पावन निश्रा में आयोजित आध्यात्मिक महामहोत्सव ने सनातन संस्कृति, पौराणिक विविधता एवं दिव्य आध्यात्मिक शक्ति का अनुपम संगम प्रस्तुत किया। इस महामहोत्सव में साधना, यज्ञ, कथा एवं मंत्र शक्ति के माध्यम से श्रद्धालुओं को अलौकिक अनुभव प्राप्त हो रहे हैं।

भैरव पुराण कथा : रविवार को आयोजित भैरव पुराण कथा के दौरान वसंत विजयानंद गिरी महाराज ने ऋण एवं कष्ट निवारण हेतु एक दुर्लभ मंत्र का रहस्य उजागर करते हुए श्रद्धालुओं को सामूहिक साधना करवाई। गुरुदेव ने अपने प्रवचन में कहा कि यदि मन, विचार और वाणी नकारात्मक होंगे तो जीवन में नकारात्मक परिस्थितियाँ ही आकर्षित होंगी। अतः सदैव सकारात्मक सोच अपनानी चाहिए तथा ईश्वर से की जाने वाली प्रत्येक कामना भी सकारात्मक भाव से करनी चाहिए।
जगद्गुरुदेव ने सर्व कष्ट निवारण एवं जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्ति के लिए कई दुर्लभ एवं
प्रभावशाली आध्यात्मिक उपायों की जानकारी दी, जिन्हें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और विश्वास के
साथ आत्मसात किया।
प्रभावशाली आध्यात्मिक उपायों की जानकारी दी, जिन्हें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और विश्वास के
साथ आत्मसात किया।
महालक्ष्मी महायज्ञ : इससे पूर्व महालक्ष्मी यज्ञ में गुरुदेव द्वारा अनवरत मंत्रोच्चार किया गया। काशी से पधारे विद्वान पंडितों के सान्निध्य में विशेष विधि-विधान से आहुतियाँ अर्पित करवाई गईं। यज्ञ के दौरान मनोकामना पूर्ति हेतु विभिन्न विधान संपन्न हुए।
प्रातःकालीन साधना सत्र में महाराज के मार्गदर्शन में भक्तों को सर्व सिद्धि साधना करवाई गई।
इस साधना में हजारों श्रद्धालुओं ने अनुशासन और एकाग्रता के साथ लगभग तीन घंटे तक निरंतर साधना कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। साधना उपरांत सायंकाल तक महालक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन चलता रहा।
इस साधना में हजारों श्रद्धालुओं ने अनुशासन और एकाग्रता के साथ लगभग तीन घंटे तक निरंतर साधना कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। साधना उपरांत सायंकाल तक महालक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन चलता रहा।
महामहोत्सव के दौरान प्रतिदिन आयोजित भंडारे में भी श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ रहा है,
जहां भक्तगण सेवा भाव के साथ प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं।
जहां भक्तगण सेवा भाव के साथ प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं।
रिपोर्ट : घेवरचन्द आर्य
(पाली)














