News

आम मेवाड़ सेन समाज चारो चोखला मातृकुंडिया कमेटी के अध्यक्ष पद पर प्रहलाद सेन निर्विरोध निर्वाचित

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

सत्यनारायण सेन गुरला

गुरला / मातृकुंडिया मेवाड़ के तीर्थ स्थल मातृकुंडिया में शनिवार को सेनजी महाराज मंदिर परिसर में आम मेवाड़ सेन समाज चारो चोखला मातृकुंडिया की वार्षिक मीटिंग फरारा महादेव सेन समाज चोखला अध्यक्ष रोशन लाल सेन,मावली अध्यक्ष शांतिलाल सेन, शनि महाराज मीटिंग अध्यक्ष शांतिलाल सेन,सरंक्षक शंकर लाल ढोलामारु,चित्तौड़ गढ़ सेन समाज गोपाल सेन नीलमणि के आतिथ्य एवं निवर्तमान अध्यक्ष नंदराम सेन गोपालपुरा की अध्यक्षता में एवम चुनाव प्रभारी शिक्षाविद लाल चंद बारबर वल्लभनगर के दिशा निर्देशन में प्रहलाद सेन सिंदेशर कला को भारी बहुमत से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

साथ ही इस अवसर पर नारायणी सेना भीलवाड़ा द्वारा 16 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम का नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रहलाद सेन ने समस्त मोजूद सेन समाज कमेटी पदाधिकारियों के सानिध्य में पोस्टर का विमोचन किया।

इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रहलाद सेन ने अध्यक्ष बनने पर समाज में प्रचलित कुरूतियो को मिटाने के लिए सबका साथ सबका विकास के अनुरूप समाज को जागरूक करने का प्रमुख लक्ष रखते हुए युवा वर्ग को साथ में लेकर शिक्षा का स्तर बढाने के प्रति जागरूक करने के साथ ही युवा वर्ग की मांग पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराने की घोषणा की।

पूर्व अध्यक्ष गोपाल सेन गुंदली मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सेन भूपालसागर ने जानकारी देते हुए बताया प्रति वर्ष भादवा सुदी अमावस्या को विगत कई वर्षों से रात्रि को वार्षिक मीटिंग होती आ रही थी इस बार निवर्तमान कार्यकारणी ने प्रस्ताव पारित कर रात्रि को होने वाली वार्षिक मीटिंग शनिवार अमावस्या को 10 बजे से राखी जिसमे निवर्तमान अध्यक्ष नन्द राम सेन गोपालपुरा ने बीते वर्ष का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के बाद।

अध्यक्ष के चुनाव की चर्चा प्रारंभ होने से समाज के लोगो ने सेवा निवृत शिक्षाविद लाल चंद बारबर वल्लभनगर को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया जिन्होंने अपना उदबोधन व्यक्त कर चुनाव निष्पक्ष निर्विरोध अध्यक्ष चुनने के लिए अपने विचार व्यक्त कर चुनाव प्रक्रिया शुरू की जिसके दोरान निश्चित समयाअवधि में प्रहलाद सेन व पूर्व अध्यक्ष रोशन लाल सेन मेघरास के नाम सामने आए कुछ समय पश्चात रोशन लाल सेन ने अपना नाम वापस लेने पर प्रहलाद सेन सिंदेशर को निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा होने पर निवर्तमान अध्यक्ष नन्द राम सेन पूर्व अध्यक्ष रहे प्रभुलाल राईतलियास,कैलाश सेन जुनदा,कमलेश सेन रेलमगरा,गोपाल सेन गुंदली आदि ने नव निर्वाचित अध्यक्ष का माला व साफा पहना कर स्वागत किया गया।

WhatsApp Image 2025 08 24 at 4.06.10 PM WhatsApp Image 2025 08 24 at 4.06.09 PM 2 WhatsApp Image 2025 08 24 at 4.06.08 PM 1

उसके पश्चात प्रहलाद सेन ने सेनजी महाराज के मन्दिर में माताटेक कर मोजूद जन सैलाब के साथ डीजे साउंड के साथ मंगलेश्वर महादेव मन्दिर पहुंच कर दर्शन कर पुनः सेनजी महाराज मन्दिर पहुंचे जिसके दौरान समर्थक

नाचते झूमते निर्वाचित अध्यक्ष को कंधे पर उठा कर जयकारा लगाते चल रहे थे व जगह जगह पर आतिशबाजी कर जश्न मना रहे थे।
अंत में नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रहलाद सेन ने समाज जनो का आभार व्यक्त कर शीघ्र ही बैठक बुला कर कार्यकारणी का विस्तार कर समाज विकास के प्रस्ताव पारित किए जायेंगे।

इस दोरान भीलवाड़ा,चित्तौड़ गढ़,उदयपुर व राजनगर जिले के संचालित सेन समाज चोखला फरारा महादेव,आंवरी माता,बड़ी सादड़ी, शनि महाराज,काबरी महादेव,सूरज बारी, गिर्वा,निंबाहेड़ा,झांतला माताजी,केदारियाओजागर माताजी झडोल माताजी नाथद्वारा,दुर्गाकुंड कोटेश्वरमहादेव,समेसा महादेव,सेन समाज राजसमंद व गंगरार छात्रावास, खांखला,नारायणी सेना भीलवाड़ा, गोरा जी चोखला,गंगापुर सेन समाज, छापरी महादेव,तिलस्वा महादेव,बेगू ग्रामीण सेन समाज व बेगू सहित कई सेन समाज चोखला की कार्यकारणी के पदाधिकारियों व समाज के लोगो ने भाग लिया व निर्विरोध शांति पूर्ण हुए चुनाव की भूरी भूरी प्रशंसा की।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button