News

आर्य वीर दल पाली ने अपने अध्यक्ष के 31 वे दाम्पत्य दिवस पर किया हवन यज्ञ

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23
@ घेवरचन्द आर्य पाली 

आर्य वीर दल पाली ने अपने वर्तमान अध्यक्ष दिलीप परिहार के 31 वे वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर आज महर्षि दयानन्द सरस्वती व्यायामशाला लाखोटियां रोड पर हवन यज्ञ करके दिर्घायु और स्वास्थ्य की ईश्वर से मंगलकामना की गई।


IMG 20241125 WA0008

आर्य समाज प्रधान मंगाराम आर्य एवं आर्य वीर दल संरक्षक धनराज आर्य के नैतृत्व में आर्य समाज मंत्री विजयराज आर्य के ब्रह्मात्व में ईश्वर स्तुति प्रार्थना उपासना के बाद विधिवत देवयज्ञ किया गया। जिसमें आर्य वीर दल अध्यक्ष दिलीप परिहार सपत्नीक मुख्य यजमान बने। जबकि आर्य वीर दल उपाध्यक्ष देवेन्द्र मेवाड़ा सपत्नीक सहायक यजमान बने।

IMG 20241125 WA0009

इस अवसर वरिष्ठ आर्य समाजी शिवराम प्रजापत ने यज्ञ एवं गृहस्थ धर्म के महत्व पर उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि गृहस्थ का उद्देश्य राष्ट्र को सुसंस्कारी और स्वस्थ नागरिक प्रदान करना है। धनराज आर्य ने आर्य वीर दल की गतिविधियों के संचालन में परिहार दम्पति के प्रयासों की सराहना करते हुए दिर्घायु की मंगल कामना की। प्रधान मगाराम आर्य एवं मंत्री विजय राज आर्य ने कहां कि दिलीप परिहार से प्रेरणा लेकर अपना जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ आदि अपनी मातृ संस्था आर्य वीर दल परिसर में ही सपरिवार मनाना चाहिए। यज्ञ के पश्चात उपस्थित सभी आर्यों और आर्य वीरो ने परिहार दम्पति पर पुष्प वर्षा कर आर्शीवाद दिया।

IMG 20241125 WA0010

इस अवसर पर महिला आर्य समाज संरक्षिका सीमा परिहार, उप प्रधाना निर्मला मेवाड़ा, आर्य समाज प्रधान मगाराम आर्य, मंत्री विजयराज आर्य, वरिष्ठ आर्य समाजी शिवराम प्रजापत, विधि सलाहकार कुन्दन चौहान, प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य, दैनिक अग्निहोत्री मांगीलाल केनपुरा , आर्य वीर दल संरक्षक धनराज आर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर हंस, उपाध्यक्ष देवेन्द्र मेवाड़ा, कोषाध्यक्ष महेन्द्र प्रजापत, वरिष्ठ आर्य वीर राकेश सोनी, राकेश गिरी, उगम परिहार, योगेन्द्र देवड़ा, राहुल चौहान, अरूण सहित कई गणमान्य जन मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button