News

आर्य वीर वीरांगना चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा शिविर 25 मई की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पाली। आर्य समाज की युवा शाखा आर्य वीर दल पाली का सात दिवसीय आर्य वीर वीरांगना चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा शिविर 25 मई से महर्षि दयानन्द सरस्वती व्यायाम शाला लाखोटिया रोड पाली में आयोजित होगा। शिविर की तैयारी को लेकर आर्य वीर दल संरक्षक धनराज आर्य की अध्यक्षता में गुरूवार को कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यों की बैठक आर्य वीर दल प्रधान कार्यालय लाखोटिया रोड में आयोजित हुई। जिसमें ग्रीष्मकालीन चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा शिविर के संदर्भ में विचार विमर्श कर प्रस्ताव पारित कर आपसी सहमति से कमेटीयो का गठन कर जिम्मेदारी सुपुर्द की गई।

आर्य वीर दल अध्यक्ष दिलीप परिहार ने बताया कि शिविर 25 मई से 1 जून तक गेर आवासीय आयोजित होगा जिसमें सत्र प्रातः कालीन एवं समय 5:30 में 8:30 बजे तक रहेगा। शिविर संचालन की समस्त व्यवस्था आर्य वीर दल उपाध्यक्ष देवेन्द्र मेवाड़ा एवं सचिव हनुमान आर्य करेंगे। शिविर में सूर्य नमस्कार, भुमि नमस्कार, सर्वाग सुन्दर व्यायाम, यौगिक क्रियाएं, दण्ड बैठक, लाठी-तलवार, भाला संचालन, योगासन, रस्सा व्यायाम, मलखम्ब, कराटे आदि का प्रशिक्षक भरत आर्य सहायक प्रशिक्षक भरतवीर सिंह, टीना आर्या, कृष्णा आर्या द्वारा जिम्नास्टिक का प्रशिक्षक योगेन्द्र देवडा, भंवर गौरी, पूरण आर्य द्वारा जबकि आर्य वीर दल संरक्षक धनराज आर्य, अध्यक्ष दिलीप परिहार, गुरूजी गणपत भदोरिया द्वारा बौद्धिक ज्ञान का प्रशिक्षण दिया जायेगा ।

प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रात:कालीन नाश्ता एवं पेयजल की व्यवस्था की जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष महेन्द्र प्रजापत एवं राकेश सोनी द्वारा मेडिकल एवं प्राथमिक चिकित्सा की जिम्मेदारी राकेश गिरी एवं डाॅ गौरव शर्मा की रहेगी। धन संग्रह और अन्य व्यवस्था के लिए राहुल तेजी, जमना प्रसाद, विरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, योगेश पंवार, रिंकु पंवार, मुकेश देवड़ा आदि सहयोग करेंगे।

IMG 20250523 WA0006 IMG 20250523 WA0008

बैठक मे धनराज आर्य, गणपत भदोरिया, घेवरचन्द आर्य, शंकर हंस, देवेन्द्र मेवाड़ा, हनुमान जांगिड़, भंवर गौरी, राहुल तेजी, भरत कुमावत, महेंद्र प्रजापत, ज़मना प्रसाद, वीरेंद्र सिंह राजपुरोहित, मुकेश देवड़ा, मनोहर सिंह चोटिला, कुशल देवड़ा, विरेन्द्र सिंह, रामचन्द्र भट्ट, राकेश गिरी, विष्णु बंजारा, योगेश पंवार सहित कई वरिष्ठ आर्य वीर मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button