News

आर्य समाज पाली में मनाया दयानन्द सरस्वती निर्वाण दिवस

  • पाली।

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

कार्तिक मास की अमावस्या 20 अक्टूबर सोमवार को महर्षि दयानन्द के निर्माण दिवस के उपलक्ष में पानी दरवाजा स्थित आर्य समाज मे यज्ञ अनुष्ठान एवं वैदिक संत्सग का आयोजन किया गया। ईश्वर स्तुति प्रार्थना उपासना,के बाद विधिवत देवयज्ञ आग्निहोत्र में नवस्येष्टी दीपावली के 31 विशिष्ट मंत्रो का सामुहिक पाठ कर यज्ञ में आहुतियां प्रदान की गई। तत्पश्चात राष्ट्रीय प्रार्थना, भद्र कामना संगठन सूत्र, आर्य समाज के नियमों का सामुहिक वाचन हुआ। प्रधान मंगाराम आर्य ने- राम के वंशज कृष्ण के बेटे…… तथा हनुमान आर्य ने ऋषि महिमा का भजन- योगी आया वह वेदों वाला…… भजन सुनाया।

IMG 20251021 WA0015 IMG 20251021 WA0019 IMG 20251021 WA0002 IMG 20251021 WA0017

मंत्री विजयराज आर्य ने स्वामी दयानन्द के बारे में सम्बोधित करते हुए कहा कि – जोधपुर के महाराज यशवंत सिंह के बुलावे पर दयानन्द जी जोधपुर गए और एक दिन वहां के दरबार में महाराज की वेश्या नन्हीं जान से समीपता देखकर उसकी कड़ी आलोचना कर दी। नन्हीं जान यह शब्द सुन कर स्वामीजी की दुश्मन बन गई। उसने अन्य विरोधियों से मिलकर स्वामीजी के रसोइए जगन्नाथ को बहकाया उसने दूध में विष मिलाकर स्वामी जी को पिला दिया। स्वामी दयानंद ने वमन-विरेचन की योग क्रियाओं से विष को निकालने की चेष्टा की, पर विष तीव्र था और अपना काम कर चुका था। कुछ दिन बाद ही दिवाली के दिन जब सारे देश में दीये जले ठीक उसी समय ऋषिवर की जीवन ज्योति बुझ गई। उसी दिन से आर्यजन दिपावली को ऋषि निर्वाण दिवस के रूप में मनाते हैं।

इस अवसर पर आर्य समाज प्रधान मगाराम आर्य, मंत्री विजयराज आर्य, पूर्व प्रधान गजेन्द्र अरोड़ा, प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य, वरिष्ठ सभासद पुनमचन्द वैष्णव, एडवोकेट कुन्दन चौहान, करण आर्य। आर्य वीर दल की और से संरक्षक धनराज आर्य, उपाध्यक्ष देवेन्द्र मेवाडा, सचिव हनुमान आर्य, शाखा नायक रीकू पंवार, सचिन कुमावत, सिद्धार्थ आर्य महिला आर्य समाज की और से- उप प्रधान निर्मला मेवाडा, सचिव छवि आर्या, आर्य विरांगना पायल आर्या योगेश्वरी आर्या आरती आर्या सहित कई जने मौजूद रहे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button