News
आवारा पशु की चपेट में आने शिक्षक गंभीर रूप से घायल

- रानी।
रानी केनपुरा मार्ग माउंट होटल के समीप आवारा पशु की चपेट में आने से शिक्षक आशाराम मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए शिक्षक आशाराम मीणा रानी के ब्लॉक शिक्षा विभाग में कार्यरत थे
आशाराम मीणा रानी केनपुरा मार्ग पर एक गाय के सामने आने से उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया इस घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षक को रानी के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया यह खबर को सुनते ही समाजसेवी व नगरपालिका उपाध्यक्ष डालचंद मेवाड़ा व राजेंद्र मीणा परिवार के लोग रानी पुलिस के अधिकारी भी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए रानी के कार्यरत डॉक्टर देवेंद्र चौधरी ने प्राथमिक उपचार किया गंभीर चोट आने की वजह से शिक्षक को पाली रैफर किया गया








