News

उपभोक्ता को उसके अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी होनी जरूरी -माली 

  • सादड़ी।

हम सभी उपभोक्ता हैं।उपभोक्ता को उसके अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी होनी जरूरी है। उपभोक्ता शिक्षा द्वारा ही उपभोक्ता शोषण से बच सकता है। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने स्थानीय राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय बारली सादड़ी में उपभोक्ता पखवाड़े के तहत प्रार्थना सभा में व्यक्त किए

IMG 20251221 WA0049

माली ने कहा कि हमें लुभावने विज्ञापनों के जाल में नहीं आना है, प्रत्येक वस्तु को अच्छी तरह से परख कर ही खरीदना है। खरीदते समय बिल अवश्य लेना है।इस अवसर पर बोलते हुए व्याख्याता सुमन सोनी ने कहा कि हम गारंटी व वारंटी में फर्क करना सीखें।सस्ते के चक्कर में न आए। अच्छी गुणवत्ता वाली वस्तु ही खरीदें।इस अवसर पर महिपाल ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम व ओमप्रकाश ने उपभोक्ता संरक्षण आयोग की जानकारी दी भी ।इस अवसर पर उर्मिला शर्मा व कमलेश कुमार समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

उल्लेखनीय है कि 16दिसंबर से 31दिसंबर तक उपभोक्ता पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button