News

एक्सपायर दवा देने से नौनिहाल की मौत, परिजनों का आरोप—पुलिस ने लाखों लेकर मामला किया रफा-दफा

विश्वजीत गगन मिश्रा

लखीमपुर खीरी।  लखीमपुर खीरी में एक्सपायर दवा देने के आरोप में एक नवजात बच्ची की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि स्थानीय झोलाछाप डॉक्टर ने बच्ची को एक्सपायरी दवा देकर गलत तरीके से उपचार किया, जिससे कुछ ही घंटों में उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत जब परिजनों ने झंडी पुलिस चौकी में की, तो पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। परिजनों का कहना है कि चौकी इंचार्ज ने डॉक्टर से लाखों रुपये लेकर मामले को रफा-दफा कर दिया और कोई कार्रवाई नहीं की।

घटना मन्नापुरवा गांव की है। मृत नवजात के बाबा श्री कृष्ण ने बताया कि बच्ची का जन्म मात्र आठ दिन पहले हुआ था। बुधवार को उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन पड़ोस में रहने वाले झोलाछाप डॉक्टर रामस्वरूप के पास ले गए। आरोप है कि डॉक्टर ने ‘इब्यूमेक्स स्पेस’ नाम की एक्सपायर दवा लिखी और वही दवा पिलाने को कहा।

WhatsApp Image 2025 11 29 at 10.14.40 cae04bf5

परिजनों का कहना है कि डॉक्टर के बताए अनुसार शाम को दवा पिलाई गई और बच्ची को सुला दिया गया। लेकिन रात में ही बच्ची की सांसें थम गईं। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों ने इसके बाद झंडी पुलिस चौकी इंचार्ज से शिकायत की। आरोप है कि पीड़ितों की सुनवाई करने के बजाय पुलिस ने डॉक्टर से भारी रकम लेकर मामले को दबा दिया।

सूत्रों की मानें तो चौकी में तैनात सिपाही मांगेराम ने परिजनों पर समझौते का दबाव बनाया और अंततः डॉक्टर से कथित रूप से 1 लाख 10 हजार रुपये लेकर मामला निपटा दिया।

परिजन कहते हैं कि न तो प्राथमिकी दर्ज हुई, न ही किसी डॉक्टर के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई। इस रवैये से परिजनों का पुलिस पर भरोसा टूट गया है। उनका कहना है कि “सरकारी वर्दीधारी को किसी का भय नहीं, खुलेआम लेनदेन कर मामला बंद कर दिया गया।”

मामले में स्वास्थ्य विभाग और उच्च पुलिस अधिकारियों का बयान समाचार लिखे जाने तक नहीं मिल सका।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button