News

एसीबीईओ माली ने देसूरी की नं 2, नं3 व महात्मा गांधी विद्यालय का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्दश देसूरी


अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने शाला संबलन के तहत स्थानीय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं3रैगर कालोनी देसूरी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 2, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देसूरी का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश देकर संबलन किया।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 3की संस्था प्रधान रुमाली बाई मीना ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम विजय सिंह माली ने विद्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण किया,कक्षा अवलोकन किया,प्रखर 2.0की कक्षा गतिविधि को देखा, विद्यार्थियों व शिक्षकों से संवाद किया तत्पश्चात स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

IMG 20251004 WA0047

उन्होंने विद्यालय प्रार्थना सभा,नामांकन, एस एम सी, पुस्तकालय, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक कार्यपुस्तिका वितरण नामांकन, सहशैक्षणिक गतिविधियों,मिड डे मील,योगात्मक आकलन प्रथम, स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम,हरियालो राजस्थान, राजू मीना मंच के बारे में प्रभारी शिक्षकों से जानकारी ली तथा शाला रैंकिंग के बिंदुओं पर चर्चा की। माली ने स्टाफ के सदस्यों से विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाने के लिए शैक्षणिक सहशैक्षणिक भौतिक उन्नयन हेतु प्रयास करने को कहा।

संस्था प्रधान रुमाली बाई मीना ने विश्वास दिलाया कि वह व विद्यालय का समस्त स्टाफ इन दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करेंगें।इस अवसर पर बबीता,कुसुम , चंपालाल, अर्जुन समेत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 3 का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

इसी प्रकार एसीबीईओ माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 2 का निरीक्षण कर प्रधानाध्यापक मीनाक्षी पुरोहित से प्रखर राजस्थान की जानकारी ली तथा प्रखर की कक्षाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर संजुलता गोस्वामी,जीतु भाटी,रेखा छिपा,विभा चौहान, मंजुलता मीना व रेखा कुमारी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

इसी प्रकार महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देसूरी का भी शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर संबलन प्रदान किया। संस्था प्रधान संजय पंवार ने विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि शाला संबलन के तहत विद्यालयों का निरीक्षण कर उन्हें शिक्षा अधिकारियों द्वारा संबलन दिया जाता है ताकि शिक्षा में गुणवत्ता लाई जा सके।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button