Education & CareerNews

एसीबीईओ माली ने सादड़ी के विद्यालयों का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

सादड़ी। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मीणों का झूंपा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भागी बावड़ी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौखाजी बस्ती व राजकीय प्राथमिक विद्यालय नं1राणकपुर रोड व मोडिया बस्ती सादड़ी का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान भंवरलाल जाट ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय की कक्षाओं,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर परीक्षा की तैयारियों का फीडबैक लिया व आगामी माह में कक्षा 3के विद्यार्थियों के लिए होने वाले बुनियादी अधिगम अध्ययन की चर्चा कर तैयारी के लिए निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026 02 24 at 4.31.11 PM 1

विद्यालय में स्थापित प्लास्टिक बैंक का अवलोकन कर इसके उपयोग के निर्देश दिए।संस्था प्रधान भंवरलाल जाट ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर सुभिता देवी, आशा नंदवाना समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । इससे पहले माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भागी बावड़ी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौखाजी बस्ती व राजकीय प्राथमिक विद्यालय रनं1,राणकपुर रोड़ व मोडिया बस्ती सादड़ी का भी शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर शिक्षक उपस्थिति व विद्यालय के शैक्षिक सहशैक्षणिक स्तर को जांचा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026 02 24 at 4.31.11 PM

इस अवसर पर संस्था प्रधान मुकेश चंद मीना , गौतमचंद पालीवाल, प्रभु राम व ताराचंद समेत समस्त संस्था प्रधान व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में जाकर शिक्षा संबलन एप के माध्यम से संबलन प्रदान करते हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button