NewsPolitics

ऐतिहासिक होगा पीएम नरेंद्र मोदी का किसान सम्मान जनसभा 24 फ़रवरी को – डॉ जायसवाल

9.7 करोड़ किसानों के खाते में जायेगा 22 हज़ार करोड़ रुपए, 24 फ़रवरी को - डॉ दिलीप जायसवाल, मंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

ANA/Arvind Verma

भागलपुर। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन हो रहा है 24 फ़रवरी को। कार्यक्रम ऐतिहासिक हो इसके लिए बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल एड़ी चोटी की पसीना एक कर दिए हैं।

इसी सिलसिले में स्थिति का जायजा लेने डॉ दिलीप जायसवाल भागलपुर पहुंचे, जहां भाजपाइयों ने इनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। खासकर महिलाओं में गजब का उत्साह दिख रहा है।

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डॉ दिलीप जायसवाल ने मीडिया से मुखातिब हो कहा पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में लगभग तीन लाख लोग शिरकत करेंगे। देश के किसानों के लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी 19 वीं किस्त रिलीज़ करेंगे।

आगे डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा भारत सरकार की एक पहल है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जो किसानों को न्यूनतम आय सहायता के रूप में प्रति वर्ष किसानों के खाता में ₹ 6000/- देती है। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 24 फ़रवरी को 19 वीं किस्त के रूप में 22 हज़ार करोड़ रुपए की राशि 9.7 करोड़ किसानों के खाते में डी बी टी के माध्यम से भेजेंगे। अब किसानों की बल्ले बल्ले होने वाली है।

एनडीए में फूट को लेकर पूछने पर डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा एनडीए बिल्कुल एकजुट है। हम सब मिलकर पुनः बिहार में सरकार बनाएंगे और जनता के हितार्थ कार्य करते रहेंगे। विपक्ष का काम ही है अफ़वाह फैलाना और जनता को दिग्भ्रमित करना। अतिथि गृह में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह, दरभंगा विधायक संजय सरावगी तथा प्रदेश भाजपा महामंत्री मिथलेश तिवारी भी रहे मौजूद।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button