News

औपनिवेशिक शोषण के विरुद्ध जनप्रतिरोध के महानायक थे भगवान बिरसा मुंडा -माली

  • सादड़ी।

भगवान बिरसा मुंडा औपनिवेशिक शोषण के विरुद्ध जन प्रतिरोध के महानायक थे।हम इनके जीवन कर्तृत्व और विचारों को अपनाते हुए स्वबोध से युक्त संगठित स्वाभिमानी समाज व राष्ट्र का निर्माण में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें।

उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजयसिंह माली ने स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में भगवान बिरसा मुंडा के जन्म के 150वें वर्ष में आयोजित व्याख्यानमाला में व्यक्त किए।

माली ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धार्मिक व साहसिक पराक्रम की गाथाएं अनेकानेक भ्रांतियों को दूर करते हुए स्वबोध, आत्म विश्वास और एकात्मकता को दृढ करने में सदैव सहायक सिद्ध होगी।

IMG 20251101 WA0026

सरस्वती पूजन व भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण से प्रारंभ हुई इस व्याख्यान माला में प्रकाशकुमार शिशोदिया ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यवाहक प्रधानाचार्य मधुकुमारी गोस्वामी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।इस अवसर पर कन्हैयालाल, मनीषा ओझा,कविता कंवर,वीरमराम चौधरी, रमेश सिंह राजपुरोहित मनीषा सोलंकी रमेश कुमार वछेटा सुशीला सोनी केनाराम व गजेन्द्रसिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

उल्लेखनीय है कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्म के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में 1से 15नवंबर तक सभी विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button