News

कंवलियास बना आस्था और श्रद्धा का संगम लाखो की संख्या में पहुचे श्रद्धालु

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

Goutam Surana
Reporter
Call MeEmail Me

कंवलियास त्रिदेव शिवालय पर सावन के अंतिम सोमवार को प्रातः काल से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे देशभर से लोग पैदल और अपने वाहनों से विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं रामधुनी ढोल मजीरो डीजे के साथ नाचते गाते दर्शनार्थ पहुचे कासोरिया के ग्रामवासियों द्वारा गाजे बाजे के साथ 56 भोग का प्रसाद चढ़ायाl

IMG 20250804 WA0084 IMG 20250804 WA0080 IMG 20250804 WA0076 IMG 20250804 WA0082

वही कई जगहों से कावडीये जल लेकर पहुचे और अभिषेक कराया इस दोरान महाराष्ट्र के माले गाव के लख्मापुर से भी शिव भक्तो का दल पहुचा युवा कार्यकर्ता दुर्गा शक्ति अखाड़ा की बालिकाए और ग्रामवासी दिनभर यातायात व्यवस्थित करने और दर्शन व्यवस्था में लगे रहे दिन भर दर्शन के लिए लंबी कतारे लगी रही जिसे कार्यकर्ता व्यवस्थित करते नजर आए कमेटी और ग्रामवासियों की मांग पर गुलाबपुरा थाना से पुलिस जाप्ता और रेलवे पुलिस और चिकित्सा विभाग कंवलियास ने भी दिनभर बड़ी मुस्तेदी के साथ अपनी सेवाए दी विदित हो की 15 अक्टूबर 2024 को पाबूजी महाराज के भाव अनुसार खुदाई के दौरान शिव प्रतिमा निकली थी और दिन प्रतिदिन हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं का यहां दर्शन के लिए पहुंचना जारी है आज ग्रामीणों द्वारा जगह जगह अल्पाहार और पेय पदार्थ की सुंदर व्यवस्था की गई वही मंदिर कमेटी के सदस्यों और ग्रामवासियों द्वारा बाहर से आये लोगो का आभार जताया इस दोरान विशाल भजन संध्या और मेले का आयोजन भी हुआ

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button