Religious

कंवलियास बना शिवनगरी कुम्भ सा लगा मेला हजारो की संख्या में पहुचे श्रद्धालु

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

Goutam Surana
Reporter
Call MeEmail Me

5 किलोमीटर लंबा लगा जाम अंडर ब्रिज में पानी भरा होने और नहर के पानी के रिसाव से बनी जाम की स्तिथि


जान जोखिम में डालकर हजारो लोगो ने की रेलवे पटरी पार ग्राम के युवाओं ने संभाला मोर्चा दिनभर लगे रहे सेवा में युवा कार्यकर्ता कंवलियास कासोरिया रोड पर स्थित त्रिदेव शिवालय पर सावन के तीसरे सोमवार को प्रातः काल से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे वहीं क्षेत्र के 100 किलोमीटर से अधिक गांव से लोग पैदल और अपने वाहनों से विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं रामधुनी ढोल मजीरो के साथ नाचते गाते दर्शनार्थ पहुचे जिससे कुं डीजे के साथ कुंभ सा माहौल हो गया.

WhatsApp Image 2025 07 28 at 17.39.03 1 WhatsApp Image 2025 07 28 at 17.39.03 WhatsApp Image 2025 07 28 at 17.39.02 1 WhatsApp Image 2025 07 28 at 17.39.02

इस दोरान लोगों का 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया रेलवे अंडर ब्रिज में हो रहे पानी के रिसाव और वर्षा का पानी होने से जाम की स्थिति बनी रही अंडर ब्रिज में पानी भरा होने और पास में स्थित नहर से पानी के रिसाव से लगातार पानी बने रहने से कीचड़ में जाम की स्थिति बनी रही जिससे हजारो की संख्या में लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे पटरी पार करते नजर आये युवा कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी से बिना थकावट के दिनभर यातायात व्यवस्थित करने में और मन्दिर दर्शन व्यवस्था में लगे रहे कमेटी और ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां पर पुलिस जाप्ता उपलब्ध कराया जाए.

ताकि किसी भी अप्रिय घटना से लोगों की सुरक्षा हो सके और भीड़ को नियंत्रित किया जा सके वही रेलवे प्रशासन से पानी के स्थायी समाधान की मांग की है विदित हो की तो की 15 अक्टूबर 2024 को पाबूजी महाराज के भाव अनुसार खुदाई के दौरान शिव प्रतिमा निकली थी उसके बाद दिन प्रतिदिन हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं का यहां दर्शन के लिए पहुंचना जारी है वही कमेटी और ग्रामवासियों द्वारा लोगों से रेलवे पटरी से ना होकर रेलवे पुलिया के अंडर ब्रिज से आने की अपील की गई ताकि किसी भी प्रकार की जन हानि ना हो

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button