News

कांग्रेस को मिला नया भवन, लोकार्पण के अवसर पर राहुल के ब्यान की लोकतंत्र सैनानी संघ ने की निंदा

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पाली। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को नए मुख्यालय का उद्घाटन किया है। अब नया पता ‘इंदिरा गांधी भवन’ 9 ए, कोटला रोड होगा। कांग्रेस के नए मुख्यालय का शिलान्यास साल 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया था।

अब तक कांग्रेस का मुख्यालय 24, अकबर रोड था। कांग्रेस का नया दफ्तर दिल्ली भाजपा मुख्यालय से करीब 500 मीटर की दूरी पर है। उद्घाटन के अवसर पर सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, CWC के सदस्य, कांग्रेस के सभी पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सांसदों समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। सुत्रो के अनुसार ‘इंदिरा भवन’ के साथ-साथ इसे ‘सरदार मनमोहन सिंह भवन’ भी कहा जा रहा है, जिसके पोस्टर भी वहां देखे गये।

IMG 20250115 WA0073

उधर उद्घाटन के अवसर पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और सांसद राहुल गांधी के ब्यान की सर्वत्र निंदा की जा रही है। जिसमें राहुल गांधी कह रहे हैं की “हम भारत से लड़ रहे हैं” इस ब्यान को लोकतंत्र सेनानी संघ राजस्थान ने प्रश्न किया की राहुल बताएं भारत से क्यों लड़ रहे हैं?

इस ब्यान को देश विरोधी मानसिकता का बताया। लोकतंत्र सेनानी संघ राजस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष मेघराज बंब ने कहा कि नक्सली भी ऐसे देश विरोधी खुल्लम-खुल्ला ब्यान नहीं देते हैं, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश विरोधी बयान देकर देश की सेना, संविधान, न्यायपालिका और कार्यपालिका का खुले आम मखौल उड़ाया हैं।

 

बंब ने कहा कि कांग्रेस राज में विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेई को जब भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सभा में भेजा तो उन्होंने वहां भारत का मान बढ़ाया था। इसके विपरित आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी बाहर जाकर देश विरोधी बातें करके अर्बन नक्सलियों, आतंकवादियों जैसी मानसिकता उजागर कर रहे हैं। लोकतंत्र सेनानी संघ राजस्थान ने राहुल गांधी के वक्तव्य की घोर निंदा करते हुए राष्ट्रपति को ईमेल भेज कर उन पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button