PoliticsNews

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर रतन जणवा की जिलाध्यक्ष से अहम बैठक

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

देसूरी।  बाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रतन जणवा ने पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह राजपुरोहित से संगठनात्मक मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। जिलाध्यक्ष के आमंत्रण पर रतन जणवा निम्बाडा ग्राम स्थित उनके निवास पहुंचे, जहां आगामी कार्यक्रमों, संगठन की मजबूती और जिले में कांग्रेस की भावी रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय व संगठित करने तथा आने वाली राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर किसान नेता रामलाल चौधरी भी मौजूद रहे।

इसके पश्चात रतन जणवा बूसी स्थित संत त्यागीजी महाराज के आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संत त्यागीजी महाराज से आशीर्वाद लिया। साथ ही नाडोल में बाल तपस्विनी अणछीबाई मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। यह दौरा संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक और आध्यात्मिक संदेश का भी प्रतीक रहा।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button