कादिसहाना में हुआ वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का सफल आयोजन

आरबीआई और क्रिसील फाउंडेशन के मनी वाइज कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को मिली वित्तीय जागरूकता
लुनिया टाईम्स न्यूज़, बनेड़ा – संवाददाता परमेश्वर दमामी
कादीसहाना (शाहपुरा ब्लॉक) में शुक्रवार को वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सहयोग से क्रिसील फाउंडेशन द्वारा संचालित मनी वाइज प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में राजस्थान ग्रामीण बैंक से मनीषा, बैंक बीसी आशीष नवेडा, वित्तीय साक्षरता केंद्र से सेंटर मैनेजर गायत्री शर्मा, सरपंच भागवत सिंह राणावत, ग्राम सचिव मोहनलाल, एवं एल.डी.सी. पवन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
गांव की बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने इस शिविर में भाग लिया और महत्वपूर्ण वित्तीय जानकारी प्राप्त की।
🔹 अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को दी गई जानकारी:
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)
- अटल पेंशन योजना (APY)
- Re-KYC प्रक्रिया की अनिवार्यता
- डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के उपाय
इस अवसर पर बैंक प्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग, बीमा योजनाओं और वित्तीय सुरक्षा उपायों के बारे में सरल भाषा में समझाया गया।
गांववासियों ने इस आयोजन की सराहना की और इसे बेहद लाभकारी बताया। आयोजकों ने विश्वास जताया कि इस प्रकार के अभियान गांवों में वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देंगे और हर नागरिक को मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होंगे।














