News
कृष्ण जन्मोत्सव पर आर्य वीर विरांगनाओं का शोर्य एवं शक्ति प्रदर्शन

योगेश्वर श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर हाडी फोड़कर दही चुराने की जगह महर्षि दयानन्द स्मृति भवन जोधपुर के सहयोग से आर्य समाज सूरसागर के आर्य वीर वीरांगनाओं और आर्य समाज बिलाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में बिलाड़ा में आर्य वीर विरांगनाओं द्वारा शोर्य एवं शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया गया।

किशनलाल गहलोत जोधपुर ने बताया कि बिलाड़ा शहर वासियों से हेरत अगेज शोर्य एवं शक्ति प्रदर्शन की मुक्त कंठ सहारना मिली। लोगों का मानना है कि योगेश्वर भगवान् श्री कृष्ण का यथार्थ जीवन चरित्र शास्त्र और शस्त्र ही है। जिसका महाभारत और गीता में वर्णन भरा पड़ा है । ऐसे ही प्रेरणादायक चरित्र की वर्तमान समय में भावी पिंडी को नितांत आवश्यकता है। न की हांडी फोड़कर दही चुराने की।














