केंद्र की योजनाओं पर दिल्ली में मंथन करेंगे देशभर के व्यापारी

इस बैठक में महाराष्ट्र से 15 से अधिक वरिष्ठ व्यापारी नेता उपस्थित रहेंगे : शंकर ठक्कर
कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर ठक्कर ने बताया देशभर के प्रमुख व्यापारी नेताओं की मीटिंग 3 और 4 अगस्त को दिल्ली में होने जा रही है। कैट के तत्वाधान में NDMC कॉन्फ्रेंस हॉल में होने वाली राष्ट्रीय बैठक में सभी राज्यों के 150 से ज्यादा वरिष्ठ व्यापारी नेता शामिल होंगे।
कैट के राष्ट्रीय महामंत्री और दिल्ली चांदनी चौक से भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा व्यापारियों और MSME के लिए चलाई जा रही योजनाओं को की कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) नेटवर्क के जरिए देशभर में जमीनी स्तर तक पहुंचाने रणनीति पर चर्चा होगी। यह बैठक व्यापारिक जगत को मजबूत और संगठित करने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। मीटिंग व्यापारियों की आवाज को न केवल बुलंद करेगी, बल्कि राष्ट्रीय नीतियों के निर्धारण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगी।
शंकर ठक्कर ने आगे कहा बैठक के प्रमुख अजेंडे में शामिल है, व्यापारियों व एमएसएमई के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन आदि। इस बैठक में महाराष्ट्र से 15 से अधिक वरिष्ठ व्यापारी नेता उपस्थित रहेंगे।












