कोल्हर मोड़ हुआ़ अतिक्रमण मुक्त लोगों में हर्ष

- टुण्डी
टुण्डी प्रखंड के अतिव्यस्ततम कोल्हर राजगंज पथ जो हर समय रोड़ जाम लगने रहने से आमजनों के साथ साथ व्यवसायिक वर्गों को आएं दिन काफी संकटों से जुझना पड़ता था जिसका समाचार कल एक चैनल ने प्रमुखता से प्रकाशित किया और आज़ इसका असर भी देखने को मिला जब आज़ मंगलवार को अंचलाधिकारी सुरेश कुमार वर्णवाल के नेतृत्व में अतिक्रमणकारियों से मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया इस तरह की कारवाई से स्कूली बच्चों के अलावा व्यवसायिक वर्गों जो अपने वाहनों को कई घंटों तक जाम में फंसे होने के कारण उनकी किमती समय बर्बाद होता था।
आज़ कोल्हर मोड़ पर अतिक्रमण हटते ही वाहनों की आवाजाही मुख्य रूप से सुलभ हो गई और लोग बेहिचक आवागमन सामान्य रूप से करने लगे। अंचलाधिकारी ने मीडिया को बताया कि लगभग दुकानें सड़क से हट गया है और जो बचा हुआ है उसे एक सप्ताह की मोहलत दी गई है हटाने की अगर कोई दुकानदारों ने लापरवाही की तो उसपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।














