NewsSports

खेल में अंतिम क्षण तक जीतने का प्रयास करे” – धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी

विश्वजीत मिश्रा लखीमपुर खीरी


युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत लखीमपुर खीरी के तत्वाधान में दिनांक 04/10/2025 से 05/10/2025 तक दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन लखीमपुर ब्लॉक के धर्म सभा इन्टर कॉलेज के मैदान में किया गया।

यह आयोजन जिला युवा अधिकारी श्री संकल्प शुक्ला जी के मार्गदर्शन में “त्रिपाठी कॉलोनी युवा मंडल व बेरिहाडीह युवा मण्डल ” के संयोजन से हुआ।

इस क्लस्टर में लखीमपुर खीरी जनपद की तीन ब्लॉक लखीमपुर,बेहजम तथा फूलबेहार के लगभग 160 युवा खिलाड़ियों ने अलग– अलग खेल विधाओं में सम्मिलित रूप से प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि धौरहरा विधायक मा० श्री विनोद शंकर अवस्थी जी तथा जिला युवा अधिकारी श्री संकल्प शुक्ला जी ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम संयोजक रितेश वर्मा ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को my Bharat portal पर रजिस्ट्रेशन कराया तथा युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए विकसित भारत यंग डायलॉग क्विज प्रतियोगिता में ऑनलाइन आवेदन करने हेतु प्रेरित किया।

खेल विधाओं में पुरुष वर्ग के लिए 400 मीटर दौड़, लम्बी कूद और कबड्डी खेल प्रतियोगितायें निर्धारित थीं,जबकि महिला वर्ग के लिए 200 मीटर दौड़ , बैडमिंटन एवं कबड्डी खेल प्रतियोगितायें निश्चित थीं।

पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पवन राज प्रथम, करन द्वितीय तथा हरिओम तृतीय विजेता रहे। महिला वर्ग की 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में अनन्या मिश्रा प्रथम, रिचा शर्मा द्वितीय तथा सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पुरुष वर्ग की लम्बी कूद प्रतियोगिता में पवन प्रथम, विवेक द्वितीय तथा लाडला तृतीय विजेता रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में अलग– अलग स्थानों से आई हुई महिला तथा पुरुष वर्ग की 10 टीमों ने प्रतिभाग लिया।

पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में अन्तिम चरण में “लखीमपुर वारियर्स” ने “वाई.डी.आई.सी.टीम” को हराकर प्रथम विजेता का खिताब जीता। उपविजेता वाई.डी.आई.सी.टीम रही।

महिला वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में अन्तिम चरण में “चौहान क्लब” विजेता तथा लखीमपुर टीम उपविजेता रही।
सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। ये सभी विजेता और उपविजेता प्रतिभागी और बैडमिंटन प्रतियोगिता ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता

का भी आयोजन 16 अक्टूबर 2025 को लालपुर स्टेडियम में होने वाली जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के साथ किया जायेगा।
निर्णायक के रूप में पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करने वाले विपनेश मिश्रा , योगेश गुप्ता,अरुण वर्मा तथा रमेश वर्मा को मेडल पहनाकर अंकित वर्मा ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर रितेश वर्मा, हर्षित पाल , मण्डल अध्यक्ष अंकित कुमार वर्मा, आशीष वर्मा कॉलेज अध्यापक श्री दिनेश श्रीवास्तव,आरबी यादव,महेश, कन्हैया, एवं धर्म सभा इन्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री आलोक गोयल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवा मण्डल के सदस्य सूरज, दीपक शर्मा, सौरभ गुप्ता, मनोज शर्मा,अंशुल,कृष्णा त्रिपाठी सहित तमाम दर्शक उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button