News

गांगलास पंचायत में खेत तक रास्ते की समस्या पर कलेक्टर सख्त | भीलवाड़ा में प्रशासनिक कार्रवाई तेज

प्रभुलाल लोहार


 

खेत तक रास्ता नहीं, गांगलास पंचायत में सैकड़ों ग्रामीणों के बीच कलेक्टर पहुंचे; समाधान के दिए सख्त निर्देश

भीलवाड़ा लूनिया टाईम्स न्यूज संवाददाता प्रभुलाल लोहार

जिले की गांगलास ग्राम पंचायत में किसानों को खेत तक पहुंचने के लिए समुचित मार्ग नहीं मिलने की समस्या को लेकर बुधवार को प्रशासन सक्रिय नजर आया। गांव निवासी रामनाथ, शंकरलाल एवं प्रभुलाल लोहार सहित अन्य ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से रास्ते की मांग उठाई जा रही थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम, विकास अधिकारी (बीडीओ), पटवारी एवं ग्राम सरपंच सहित राजस्व व पंचायत विभाग का अमला मौजूद रहा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह उप जिला कलेक्टर परमजीत के पहुंचते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और अपनी समस्याएं खुलकर रखीं।

WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.16.37 PM

ग्रामीणों ने बताया कि खेत तक जाने के लिए नियमित रास्ता नहीं होने से खेती-किसानी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। फसल की ढुलाई, ट्रैक्टर व कृषि उपकरणों के आवागमन में भारी दिक्कत आती है, जिससे आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि मामले में किसी प्रकार का आपसी विवाद नहीं है, बल्कि वर्षों से खेत तक पहुंचने के लिए वैधानिक मार्ग का अभाव है। कलेक्टर ने राजस्व रिकॉर्ड की जानकारी ली तथा मौके पर सीमांकन व आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों को उनके खेत तक पहुंचने के लिए रास्ता उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा समाधान की कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए। दौरे के बाद ग्रामीणों में सकारात्मक माहौल देखा गया और लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की उम्मीद जगी।

प्रशासनिक सक्रियता से ग्रामीणों को समाधान की उम्मीद

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button