News

चार सूत्रीय मांगों को लेकर सहकारी कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

Goutam Surana
Reporter
Call MeEmail Me

गुलाबपुरा, 16 मार्च 2026। सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर शाखा गुलाबपुरा इकाई, जिला भीलवाड़ा के व्यवस्थापकों ने अपनी लंबित चार सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन गुलाबपुरा के एसडीएम तथा सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक भीलवाड़ा की गुलाबपुरा शाखा के शाखा प्रबंधक को दिया गया।

ज्ञापन में व्यवस्थापकों ने बताया कि उनकी चार सूत्रीय मांगें कई वर्षों से लंबित हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि सहकारी कर्मचारियों की सभी मांगों को शीघ्र स्वीकृत कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, जयपुर के आह्वान पर विधानसभा का घेराव सहित व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।

इस दौरान गुलाबपुरा के एसडीएम ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों को राजस्थान सरकार तक पहुंचाया जाएगा और समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।

ज्ञापन देने के दौरान अध्यक्ष ओमप्रकाश सोलंकी, उपाध्यक्ष ताराचंद सोनी, संयोजक सांवर नाथ योगी सहित शाखा गुलाबपुरा के सभी व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button