News

जन कल्याण डेवलपमेंट क्लब की साइकिल रैली, इंडिया गेट से लाल किला तक जागरूकता संदेश

इंडिया गेट से लाल किला तक साइकिल रैली

स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नई दिल्ली में जन कल्याण डेवलपमेंट क्लब द्वारा 14 फरवरी 2026 को प्रातः 6:00 बजे एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत
इंडिया गेट से हुई और इसका समापन ऐतिहासिक
लाल किला पर हुआ।

रैली को क्लब के सीईओ एवं संस्थापक श्री गौरव शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और फिट जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए साइकिल चलाने के महत्व पर प्रकाश डाला।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 12.48.17 PM 1 WhatsApp Image 2026 02 14 at 12.48.17 PM

रैली में युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना तथा साइकिल को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करना था। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का उत्साह देखने योग्य रहा।

आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्था के समुचित प्रबंध किए गए थे। जन कल्याण डेवलपमेंट क्लब ने रैली को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button