News

जांगिड़ समाज की विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए आवेदन शुरू

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पाली। विश्वकर्मा युवा मित्र मंडल अहमदाबाद एवं अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में पदम ग्रुप ऑफ कंपनीज के आर्थिक सहयोग से विश्वकर्मा जांगिड़ समाज के लिए राज्य स्तरीय विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जिला प्रभारी प्रवीण कुमार जांगिड़ एवं सह प्रभारी रामदयाल किंजा ने बताया कि प्रतियोगिता में आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा 26 अप्रैल (रविवार) को जिला मुख्यालय पाली में आयोजित होगी। पाली जिले के लिए रतनचंद लोढ़ा स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

परीक्षा केंद्र अधीक्षक विजय जांगिड़ ने बताया कि परीक्षार्थियों को अपने उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे। प्रतियोगिता के लिए दो वर्ग बनाए गए हैं।

  • जूनियर ग्रुप: कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी
  • सीनियर ग्रुप: कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी

प्रतियोगिता में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को मेरिट प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तर पर 1100 रुपये से लेकर राज्य स्तर पर 31,000 रुपये तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

WhatsApp Image 2026 03 16 at 3.55.16 PM

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रिपोर्ट – घेवरचन्द आर्य
प्रचार मंत्री, जांगिड़ समाज पाली।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button