News
जिप सदस्या मीना हेंब्रम ने परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाते हुए गहरी संवेदना व्यक्त किया

- टुण्डी
जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम आज़ बुधवार को अपने सभी समर्थकों के साथ टुण्डी हटिया रोड़ निवासी रणजीत सिंह के परिवारों से मिलकर इस दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाते हुए गहरी संवेदना व्यक्त किया ।विदित हो कि कल मंगलवार को हटिया रोड़ निवासी रणजीत सिंह के दो पोतों राजवीर भारती एवं सिद्धार्थ भारती दोनों का उम्र करीब दो एवं दूसरे का ढ़ाई बर्ष बताया जाता है का खेलने के क्रम में तालाब में डुबने से मौत हो गया था।

आज़ उनके शौक़कुल परिवारों से मिलकर ढांढस बंधाते हुए गहरी संवेदना व्यक्त किया।साथ ही पूरे टुण्डी में शौक़ का दौर जारी है और बुधवार को लगने वाला हटिया लोगों ने नहीं लगाया अभी भी एक घर से दो दो बच्चों के साथ इस तरह की घटनाएं घटित होने से पूरे परिवार सदमे में हैं एवं रो रो कर बुरा हाल सा हो गया है।














