जिले की समस्त नगर पालिकाओं पर आयोजित होंगे सेवा पखवाड़ा शिविर

- पाली।
ChandraShekhar Soni
राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरिकों की कठिनाईयों के निवारण प्रदन सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एवं जन समस्याओं के समाधान के लिए जिल में शहर चलों अभियान 2025 सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा।
यह अभियान 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक आयोजित होगा। नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि शहर चलों अभियान 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक नगर निगम कार्यालय में शिविर आयोजित होंगे। जिले में चलाए जाने वाले शहर चलो अभियान 2025 के तहत शिविरों में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाईट रिपेयर व नई लाइट लगाना, टूटे फेरोकवर व क्रॉस सही कराना, ब्लैक स्पॉट सही करवाना, पेच वर्क, सार्वजनिक पार्कों की साफ सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की साफ सफाई व रिपेयर, सीवरेज कनेक्शन व रिपेयर, कार्यालय में पेंडिंग पत्रावलियों का निस्तारण, विभिन्न प्रकार के पट्टे (स्टेट ग्राण्ट, कच्ची बस्ती 69 ए, कृषि भूमि), भू-उपयोग परिवर्तन, खाचा भूमि, नामान्तरण, भवन निर्माण मंजूरी, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेण्डर रजि.,उप विभाजन एकीकरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री स्व निधि योजना, प्रधानमंत्री स्व निधि योजन के तहत आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजन के तहत आवेदन, एसबीएम 2.0 के अंतर्गत घरेलू शौचालय निर्माण के लिए आवेदन समेत विभिन्न जन समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
नगर निगम पाली
शिविर नोडल अधिकारी निगम सचिव किशन सिंह रतनू एवं शिविर प्रभारी अधिकारी अधिशाषी अभियंता कलीम अशरफ होंगे। शिविर निगम कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। शिविर 15 सितम्बर को वार्ड संख्या 1 से 5 तक के लिए आयोजित होंगे। इसी प्रकार 16 सितम्बर को वार्ड 6 से 10 तक, 17 सितम्बर को वार्ड संख्या 11 से 15 तक, 18 सितम्बर को वार्ड संख्या 16 से 20 तक, 19 सितम्बर को वार्ड संख्या 21 से 25 तक, 20 सितम्बर को वार्ड संख्या 26 से 30 तक, 23 सितम्बर को वार्ड संख्या 31 से 35 तक, 24 सितम्बर को वार्ड संख्या 36 से 40 तक, 25 सितम्बर को वार्ड संख्या 41 से 45 तक, 26 सितम्बर को वार्ड संख्या 46 से 50 तक, 29 सितम्बर को वार्ड संख्या 51 से 55 तक, एक अक्टूबर को वार्ड संख्या 56 से 60 तक एवं 2 अक्टूबर को वार्ड संख्या 61 से 65 तक के लिए शिविर लगाए जाएंगे। जिसका समय प्रातः 09ः30 बजे सायं 6 बजे तक रहेगा।
नगर पालिका रानी खुर्द
इसी प्रकार नगर पालिका रानी खुर्द में कैम्पों के लिए 15 सितम्बर को वार्ड संख्या 1 व 2, 16 सितम्बर को वार्ड संख्या 3 व 4, 17 सितम्बर को वार्ड संख्या 5 व 6, 18 सितम्बर को वार्ड संख्या 7 व 8, 19 सितम्बर को वार्ड संख्या 9 व 10, 23 सितम्बर को वार्ड 11 व 12, 24 सितम्बर को वार्ड 13 व 14, 25 सितम्बर को वार्ड 15 व 16, 26 सितम्बर को वार्ड 17 व 18, 29 सितम्बर को वार्ड 19 व 20, एक अक्टूबर को 1 से 10 एवं 2 अक्टूबर को वार्ड संख्या 11 से 20 तक के लिए शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होंगे।
नगर पालिका तखतगढ़
नगर पालिका तखतगढ़ में जन समस्याओं के समाधान के लिए शहर चलो अभियान के तहत 15 सितम्बर को वार्ड संख्या 1 व 2, 16 सितम्बर को वार्ड संख्या 3 व 4, 17 सितम्बर को वार्ड संख्या 5 व 6, 18 सितम्बर को वार्ड संख्या 7 से 9, 19 सितम्बर को वार्ड संख्या 10 से 12, 23 सितम्बर को वार्ड 13 व 14, 24 सितम्बर को वार्ड 15 व 16 , 25 सितम्बर को वार्ड 17 व 18, 26 सितम्बर को वार्ड 19 व 20, 29 सितम्बर को वार्ड 21 व 22 , एक अक्टूबर को वार्ड संख्या 23 एवं 2 अक्टूबर को वार्ड संख्या 24 व 25 तक के लिए शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होंगे।
नगर पालिका मारवाड़ जंक्शन
नगर पालिका मारवाड़ जंक्शन में शहर चलों अभियान के तहत शिविरों का आयोजन प्रातः 09ः30 से सांय 6 बजे तक आयोजित होंगे। शिविर के अंतर्गत 15 व 16 सितम्बर को वार्ड संख्या 1 से 4 तक, 17 व 18 सितम्बर को वार्ड संख्या 5 से 8 तक, 19 व 20 सितम्बर को वार्ड संख्या 9 से 12 तक, 24 व 25 सितम्बर को वार्ड संख्या 13 से 16 तक, 26 व 29 सितम्बर को वार्ड संख्या 17 से 20 तक एवं एक व 2 अक्टूबर को वार्ड संख्या 21 से 25 तक के लिए शिविर आयोजित होंगे।
नगर पालिका सोजत रोड़
नगर पालिका सोजत रोड़ में अभियान के तहत शिविर 15 से 20 सितम्बर तक, 23 से 27 सितम्बर तक एवं एक अक्टूबर व दो अक्टूबर को नगर पालिका सोजत रोड़ सम्पूर्ण क्षेत्र वार्डों के लिए शिविर चलाए जाएंगे। शिविर के लिए नगर पालिका सोजत रोड़ के अधिशाषी अधिकारी सुनील बिश्नोई को प्रभारी अधिकारी लगाया गया है।
नगर पालिका खुडाला फालना स्टेशन
इसी प्रकार नगर पालिका खुडाला फालना स्टेशन में आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए अभियान के तहत शिविर प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत 15 सितम्बर को वार्ड संख्या 1 व 2, 16 सितम्बर को वार्ड संख्या 3 व 4, 17 सितम्बर को वार्ड संख्या 5 व 6, 18 सितम्बर को वार्ड संख्या 7 व 8, 19 सितम्बर को वार्ड संख्या 9 व 10, 23 सितम्बर को वार्ड 11 व 12, 24 सितम्बर को वार्ड 13 व 14, 25 सितम्बर को वार्ड 15 व 16, 26 सितम्बर को वार्ड 17 व 18, 29 सितम्बर को वार्ड 19 व 20, एक अक्टूबर को वार्ड संख्या 21 व 22 एवं 2 अक्टूबर को वार्ड संख्या 23 से 25 तक के लिए शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होंगे।
नगर पालिका बाली क्षेत्र
नगर पालिका बाली क्षेत्र के लिए 15 सितम्बर को वार्ड संख्या 1 व 2, 16 सितम्बर को वार्ड संख्या 3 व 4, 17 सितम्बर को वार्ड संख्या 5 व 6, 18 सितम्बर को वार्ड संख्या 7 व 8, 19 सितम्बर को वार्ड संख्या 9 व 10, 23 सितम्बर को वार्ड 11 व 12, 24 सितम्बर को वार्ड 13 व 14, 25 सितम्बर को वार्ड 15 व 16, 26 सितम्बर को वार्ड 17 व 18, 29 सितम्बर को वार्ड 19 व 20, एक अक्टूबर को वार्ड संख्या 21 व 22 एवं 2 अक्टूबर को वार्ड संख्या 23 से 25 तक के लिए शिविर आयोजित होंगे।
नगर पालिका क्षेत्र सुमेरपुर
इसी तरह सुमेरपुर नगर पालिका क्षेत्र के वार्डों के लिए सहायक अभियंता लोकेश पाटीदार को कैम्पों का नोडल अधिकारी लगाया गया है। 15 सितम्बर को वार्ड संख्या 1 व 2, 16 सितम्बर को वार्ड संख्या 3 व 4, 17 सितम्बर को वार्ड संख्या 5 व 6, 18 सितम्बर को वार्ड संख्या 7 व 8, 19 सितम्बर को वार्ड संख्या 9 से 11, 20 सितम्बर को वार्ड संख्या 12 से 14, 23 सितम्बर को वार्ड 15 से 17, 24 सितम्बर को वार्ड 18 व 19, 25 सितम्बर को वार्ड 20 से 22 तक, 26 सितम्बर को वार्ड 23 से 25, 29 सितम्बर को वार्ड 28 व 29, एक अक्टूबर को वार्ड संख्या 30 से 32 तक एवं 2 अक्टूबर को वार्ड संख्या 33 से 35 तक के लिए शिविर आयोजित होंगे।
नगर पालिका सादड़ी
सादड़ी नगर पालिका क्षेत्र में 15 सितम्बर को वार्ड संख्या 1 से 3 तक के लिए शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार 16 सितम्बर को वार्ड संख्या 4 से 6, 17 सितम्बर को वार्ड संख्या 7 से 9, 18 सितम्बर को वार्ड 10 से 12, 19 सितम्बर को वार्ड 13 से 15, 23 सितम्बर को वार्ड 16 से 18, 24 सितम्बर को वार्ड 19 से 21, 25 सितम्बर को वार्ड 22 से 24, 26 सितम्बर को वार्ड 25 से 27, 29 सितम्बर को वार्ड 28 से 30, एक अक्टूबर को वार्ड संख्या 31 से 33 तक एवं 2 अक्टूबर को वार्ड संख्या 34 से 35 तक के लिए शिविर नगर पालिका क्षेत्र के पटवार मंडल व बस स्टेण्ड पर आयोजित किए जाएंगे।













