झारखण्डNewsटुंडी न्यूज

झारखंड विधानसभा सत्र: टुण्डी 42 का मुद्दा फिर गूंजा

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

झारखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन भी टुण्डी 42 का मामला गूंजा

राजगंज को प्रखंड का दर्जा जनहित में जरूरी — मथुरा प्रसाद महतो

लूनिया टाइम्स न्यूज टुण्डी।
दीपक पाण्डेय की खास रिपोर्ट।

झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान बुधवार को आसन के माध्यम से विधानसभा के मुख्य सचेतक सह टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने राजगंज को प्रखंड बनाने का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने जानना चाहा कि आखिर किन परिस्थितियों में चिर-प्रतीक्षित जनता की मांगों पर सरकार ने अब तक गंभीरता क्यों नहीं दिखाई।

उन्होंने कहा कि कई वर्षों से हर सत्र में राजगंज को प्रखंड बनाने का मुद्दा उठाया जा रहा है। जनता यह जानना चाहती है कि राजगंज के लोगों को आखिर कब तक इस समस्या से जूझना पड़ेगा। लंबी दूरी तय करने के कारण लोगों का बहुमूल्य समय नष्ट हो रहा है। विधायक महतो ने अविलंब राजगंज को प्रखंड का दर्जा देने की मांग दोहराई और इसे जनहित में अत्यंत आवश्यक बताया।

वहीं टुण्डी प्रखंड क्षेत्र के बेगनरियां एवं दुबराजपुर शिलगड़ी में वन विभाग द्वारा निर्मित अतिथिशालाएं वर्तमान में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़ी हुई हैं। विधायक ने दोनों अतिथिशालाओं के शीघ्र जीर्णोद्धार की मांग की ताकि ग्रामीण पुनः उनका उपयोग कर सकें।

इसके साथ ही तोपचांची प्रखंड के मदैयडीह में खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा निर्मित स्व. टेकलाल महतो स्टेडियम के रंग-रोगन एवं मरम्मत के अभाव में जर्जर होने का मामला भी उन्होंने उठाया। उन्होंने सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की आवश्यकता बताते हुए अविलंब व्यवस्था करने की मांग की, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button