News

टायर फटते ही अनियंत्रित हुई कार, कोटड़ी एसडीएम तानिया रेनवा की सरकारी गाड़ी पलटी

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

भीलवाड़ा। जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बड़लियास–चांदगढ़ मार्ग पर कोटड़ी उपखंड की एसडीएम तानिया रेनवा की सरकारी कार का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर जमा हो गए।

सूचना मिलते ही बड़लियास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायल एसडीएम तानिया रेनवा को तत्काल भीलवाड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार एसडीएम की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और एसडीएम का हालचाल जाना। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण कार का टायर फटना सामने आया है। पूरे मामले की जांच बड़लियास थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button