उत्तर प्रदेशCrime News

टुंडी बेहड़ा के मृतक असित मंडल का अंतिम दर्शन

परिजनों को ढांढ़स बंधाने वालों की तांता सी लगी रही

टुंडी/धनबाद (दीपक कुमार पाण्डेय)

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23
DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुंडी प्रखण्ड के लछुरायडीह पंचायत अंतर्गत बेहड़ा निवासी विकास मंडल के पुत्र अभिषेक मंडल उर्फ असित मंडल को अजगैबीनाथ मंदिर/सुल्तानगंज परिसर से जल लेकर बाबा नगरी देवघर बोल- बम जाने के क्रम में बिहार के बांका जिला के कटोरिया क्षेत्र में अपराधियों ने उसके मोबाइल छीनतई एवं लूट के क्रम में गर्दन में चाकू मार कर हत्या कर दी।

IMG 20240727 WA0000

आज कटोरिया से बेहड़ा शव लेकर कमारडीह के मुखिया जय नारायण मंडल, पंसस जगदीश चन्द्र मंडल , भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष साव के लगभग 25 सहयोगी मृतक की शरीर लेकर पंहुचने पर टुंडी विधानसभा के आजसू नेता भास्कर प्रसाद ओझा, समाजसेवी सपन ओझा ने उसका अंतिम दर्शन किया एवं परिजनों को सांत्वना दिया। साथ ही उनकी आत्मा की शांति की ईश्वरीय कामना कर परिवार को इस अति पीड़ादायक दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की ‌

IMG 20240727 WA0001

उधर टुंडी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता विक्रम पाण्डेय अभिषेक मण्डल उर्फ़ असित मण्डल के हत्या का दु:खद समाचार प्राप्त होने से मर्माहत हुए एवं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असहाय दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

स्थानीय जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ कर कठोर से कठोर करवाई करने की है। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा विकास मंडल के घर पहुंचे। दिवंगत असित मंडल को श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त कर कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति दे एवं परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति दें। भाजपा नेता ज्ञान रंजन सिन्हा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सभी हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

परिजनों को सांत्वना

अन्तिम दर्शन एवं शोक व्यक्त करनेवाले में मुख्य रूप से विधायक सह पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो, लछुरायडीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य जगदीश चंद्र मण्डल, कमारडीह मुखिया जयनारायण मण्डल, कोलहर मुखिया विजय मण्डल, झाजमो केन्द्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक माना पाठक, जेबीकेएसएस बिदेश दा, केन्द्रीय उपाध्यक्ष रविकांत मंडल, सुनील मंडल, समाजसेवी सह पारा शिक्षक संघ जिला प्रधान सचिव नवीन चन्द्र सिंह ,भाजपा महामंत्री संदीप मण्डल,बीटीटी गुणाधर कुम्भकर समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button