टुंडी न्यूजNews

टुण्डी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी, 11 जनवरी — दिशोम गुरु, झारखंड आंदोलन के प्रणेता स्व. शिबू सोरेन की 82वीं जयंती टुण्डी क्षेत्र में अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक सह टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के नेतृत्व में पोखरिया स्थित शिबू सोरेन आश्रम सहित क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने पोखरिया शिबू सोरेन आश्रम में गुरुजी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके संघर्षमय जीवन को याद करते हुए कहा कि शिबू सोरेन ने आदिवासी, मूलवासी और वंचित समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस अवसर पर शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज, टुण्डी में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. गौरांग भारद्वाज ने गुरुजी के जीवन और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें झारखंड की आत्मा बताया। उन्होंने कहा कि गुरुजी का समर्पण और संघर्ष राज्य निर्माण की नींव बना।

विधायक महतो ने पूर्वी टुण्डी के पोखरिया अनाथ विद्यालय पहुंचकर गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा वहां अध्ययनरत बच्चों के बीच फल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद वे गोविन्दपुर कृषि फार्म पहुंचे, जहां गुरुजी की जयंती पर पौधों और फसलों का अवलोकन कर किसानों और कृषि विभाग के कर्मचारियों की मेहनत की सराहना की।

कार्यक्रम में झामुमो नेता अब्दुल रशीद अंसारी, अनवर अंसारी, फुलचंद किस्कू, रामेश्वर बास्की, डॉ. गौरांग भारद्वाज, श्याम सुंदर पाण्डेय, बसंत महतो, रीता कुमारी, मनोज चौहान, आनंद महतो, वीरू सिंह, शामू सोरेन, अजीत मिश्रा, गिरिलाल किस्कू, दिनेश रजक, रफीक अंसारी, शत्रुघ्न मंडल सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

समूचे टुण्डी क्षेत्र में गुरुजी की जयंती पर श्रद्धा, सेवा और संकल्प का भाव देखने को मिला, जिससे यह आयोजन स्मरणीय बन गया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button